ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 12वां दिन,लॉ-एंड-ऑर्डर के मुद्दे पर भी घेरेगा विपक्ष

UB India News by UB India News
March 20, 2025
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन भी हंगामे के आसार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। बुधवार को लैंड फॉर जॉब केस में RJD सुप्रीमो लालू यादव से ED पूछताछ करेगी। इसको सदन में सत्ता पक्ष की ओर से जोरशोर से उठाया जाएगा।

वहीं, लॉ-एंड-ऑर्डर के मामले में विपक्ष एक बार फिर से सत्ता पक्ष को घेरेगा। पटना में मंगलवार को एक करोड़ की डकैती हुई है। यह मुद्दा भी उठ सकता है। राज्य में बढ़ते क्राइम ग्राफ को विपक्षी पार्टियां दोनों सदनों में मुद्दा बना सकती है।

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

विधानसभा में अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों के उत्तर होंगे। इसी के साथ ध्यानाकर्षण के तहत आए सवालों के जवाब होंगे। खनन एवं भूतत्व विभाग, साइंस टेकनोलॉजी, शिक्षा विभाग की ओर से जवाब होगा।

इधर, विधान परिषद में निवेदन समिति के 102वां प्रतिवेदन की प्रति सदन की मेज पर रखी जाएगी।

गरीब बच्चों के एडमिशन का मामला उठा था

मंगलवार को गरीब बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में 25% नामांकन सही से नहीं होने को लेकर सदन में विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधायक वेल तक पहुंच गए थे और टेबल पीटने लगे थे।

इस पर स्पीकर ने कहा था- ‘टेबल पलटने की कोशिश मत कीजिए, परिणाम बुरा होगा। कैमरा मैन ऐसे विधायकों पर फोकस कीजिए। उन पर एक्शन लिया जाएगा।’

हंगामे के बीच अचानक CM नीतीश कुमार सदन में खड़े हो गए थे। उन्होंने कहा- ‘मेरे खिलाफ आप खूब बोलिए। मैं ताली बजाकर तारीफ करूंगा, लेकिन कोई समस्या है तो आप लोग लिखकर दीजिए। हम एक्शन लेंगे।’

CM नीतीश ने सदन में शिक्षा मंत्री को कहा- ‘आप ध्यान से देखिए।’ मुख्यमंत्री ने सदन से ही विपक्ष ने जो शिकायत की थी वो कागज ACS के पास भिजवा दिया और इस मामले को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया।

CM नीतीश ने कहा- ‘कमजोर वर्ग के लिए रात दिन काम कर रहे हैं।’

सदन में लगे जय श्री राम के नारे

मंगलवार को मंत्री प्रेम कुमार बजट अभिभाषण पर सदन में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने बजट को बेहतर बताते हुए कहा कि हर वर्गों पर फोकस किया गया है। वहीं, विधायक संजय सिंह की ओर से जय श्रीराम के नारे लगाए गए। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
क्या कांग्रेस के नेता बिहार में तेजस्वी यादव की ‘फजीहत’ करने पर उतर आए हैं?

क्या सच में बिहार में कांग्रेस A टीम बनने की तैयारी कर रही?

सदन में नीतीश कुमार को बजानी पड़ी ताली!

सदन में नीतीश कुमार को बजानी पड़ी ताली!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend