ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भंगेड़ी हैं, सदन में भांग खाकर आते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं

UB India News by UB India News
March 13, 2025
in पटना, विधानमंडल
0
भंगेड़ी हैं, सदन में भांग खाकर आते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के 9वें दिन बुधवार को सदन में खूब हंगामा हुआ। विधानसभा के बाहर पूर्व CM राबड़ी देवी ने कहा- ‘CM नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं, वो विधानसभा में भांग खाकर आते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं।’

बीजेपी उनकी सरकार चला रही है: राबड़ी देवी

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

दूसरी ओर राबड़ी देवी ने सदन के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कहते हैं कि 2005 से पहले कोई महिला कपड़ा नहीं पहनती थी तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बताएं कि उनके घर की महिलाएं कपड़ा पहनती थी या ऐसे ही घूमती थीं? ये सरकार निकम्मी है. नीतीश अपने से सरकार नहीं चला रहे बल्कि बीजेपी उनकी सरकार चला रही है.

‘बीजेपी-आरएसएस को पावर दे दिया’

राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने पावर में नहीं हैं बल्कि बीजेपी और आरएसएस को पावर दे दिया है इसलिए अपराध बढ़ रहा है. सीएम नीतीश महिलाओं का अपमान करते हैं. उनके करीबी 4-5 नेता उन्हें उल्टा-सीधा बोलने के लिए कहते हैं वे नीतीश की बेइज्जती कराते हैं. राबड़ी देवी ने विधान परिषद पोर्टिको में कांग्रेस विधान पार्षदों के साथ धरना पर भी बैठीं. कई मुद्दों पर नीतीश सरकार से जवाब मांगा गया.

इससे पहले विधान परिषद में राबड़ी देवी और CM नीतीश के बीच बहस हुई है। राबड़ी ने कहा- ‘बिहार में कोई काम नहीं हो रहा है।’

इस बयान पर मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने कहा- ‘RJD के राज में कोई काम नहीं हुआ।’ राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा- ‘जब इनके पति हट गए, तब इन्हें CM बनाया गया।’

नीतीश ने कहा- ‘महिलाओं के लिए पहले कोई काम हुआ था। हमने कितना काम किया है। पहले महिलाओं को कोई पढ़ाता था? अब महिलाएं आगे हैं।’

‘पांचवीं क्लास तक महिलाएं पढ़ती थीं। आज महिलाएं कितनी आगे हैं। इन लोगों के चक्कर में चली गई हो तो कुछ नहीं जानती हो। पहले पूरी बात जानिए।’

इस पर राबड़ी देवी ने कहा- CM नीतीश ने महिलाओं का केवल अपमान किया है। नीतीश कुमार के कान में कुछ लोग फूंकते रहते हैं, इसके बाद नीतीश कुमार महिलाओं का अपमान करते हैं।

राबड़ी देवी ने कहा- 'CM दूसरों के कहने पर महिलाओं का अपमान करते हैं।'
राबड़ी देवी ने कहा- ‘CM दूसरों के कहने पर महिलाओं का अपमान करते हैं।’

बिहार विधान परिषद में आज (बुधवार) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हो गई. राबड़ी देवी ने सदन में कहा कि बिहार में कुछ काम नहीं हुआ जिसके बाद सीएम नीतीश ने उनका विरोध जताते हुए कहा कि आरजेडी के शासन में कोई काम नहीं हुआ. इस दौरान सभापति अवधेश नारायण सिंह ने खुद खड़े होकर सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी को बैठने के लिए कहा.

नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी से कहा कि आरजेडी के शासनकाल में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं हुआ था और कितना ज्यादा हम लोगों ने महिलाओं के लिए काम किया है. राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए सीएम नीतीश ने कहा, “यह लोग पहले लड़कियों को पढ़ाते नहीं थे. 5वीं क्लास के बाद कोई लड़की पढ़ नहीं पाती थी. कुछ नहीं जानती हो, बीच में हम लोग राजद को ले लिए थे मगर कोई काम नहीं करता था इसलिए हटाए. अब जिनके साथ हैं अब हम हमेशा उनके साथ ही रहेंगे.”

नीतीश बोले- इसलिए मैंने इन लोगों का साथ छोड़ा

नीतीश कुमार ने कहा- ‘ये लोग गड़बड़ कर रहे थे। इसलिए हमने इनका साथ छोड़ दिया। आप लोग छपवा दीजिए कि हम अब इधर-उधर नहीं होंगे।

तेजस्वी ने मांगा CM नीतीश का इस्तीफा

सदन से बाहर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर खत्म हो चुका है। सरकार कानून बदलवाकर अपराधियों को जेल से बाहर निकाल रही है। नीतीश कुमार ने अपराधियों के आगे सरेंडर कर दिया है।’

तेजस्वी ने कहा- बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर सरकार पूरी तरह से फेल है।
तेजस्वी ने कहा- बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर सरकार पूरी तरह से फेल है।

तेजस्वी ने कहा-

QuoteImage

नीतीश कुमार को तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए। सब लोगों ने देखा बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल हो चुका है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। CM बोलते हैं रात में लड़का लड़की घूमता है। तनिष्क में लूट हुई। हाजीपुर में स्कूल में बम फोड़ा जा रहा है। हर दिन 200 राउंड गोली चल रही है। नालंदा में लड़की के पैर में किल ठोक कर हत्या के बाद फेंक दिया जाता है।

QuoteImage

लालू और नीतीश में कोई तुलना नहीं

राबड़ी देवी और नीतीश कुमार की नोक-झोंक पर तेजस्वी बोले- ‘नीतीश कुमार सिर्फ महिलाओं पर बोल सकते हैं। वे राज्य की पहली महिला सीएम पर बोल रहे हैं। लालू यादव और नीतीश कुमार में कोई तुलना नहीं है। नीतीश कुमार के पास कोई नीति और विचारधारा नहीं है । लालू यादव ने विचारधारा से समझौता नहीं किया।

बजट बुक से विजय सिन्हा की तस्वीर गायब

सम्राट चौधरी की बजट बुक से विजय सिन्हा की तस्वीर गायब है। बजट रिपोर्ट और भाषण बुक में सम्राट चौधरी ने अपनी पार्टी कोटे से दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की तस्वीर नहीं लगाई है। वहीं अन्य विभाग जैसे ओबीसी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री ने बजट बुक में विजय सिन्हा की तस्वीर लगाई है। सम्राट चौधरी की वित्त और वाणिज्य कर विभाग में सिर्फ सीएम नीतीश की फोटो है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
जाफर एक्सप्रेस हाईजैक : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से अधिक ताबूत

जाफर एक्सप्रेस हाईजैक : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से अधिक ताबूत

पीएम मोदी की लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट, ट्रंप, पाकिस्तान, चीन से गोधरा तक पर किए खुल के बात………….

पीएम मोदी की लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट, ट्रंप, पाकिस्तान, चीन से गोधरा तक पर किए खुल के बात.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend