भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सोच एक राष्ट्र एक चुनाव का मुद्ा जन आंदोलन का रूप ले रहा है। इस पर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। डॉ. जायसवाल बुधवार को स्थानीय रेड वेलवेट में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ मुद्े पर जिला भर के आए संयोजकों के साथ आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। ड़ॉ. जायसवाल ने कहा की कांग्रेस की हुकूमत ने देश में १०० से अधिक चुनी हुई सरकारों को संवैधानिक शक्तियों का उपयोग कर बर्खास्त किया जिसके कारण देश में बार–बार चुनाव की नौबत आई है। उन्होंने कहा जब राज्य की सरकारें कांग्रेस के मन की बात नहीं करती थी तो तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार अपने संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग कर हटा देती थी और कांग्रेस के इसी अहंकार के चलते देश में लोकतंत्र कमजोर होता गया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि कुछ राजनेता देश के युवाओं का भविष्य चौपट कर युवा चौपाल कर रहे हैं तो कुछ ५० वर्ष से उपर होने के बावजूद भी अपने को युवा कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक और जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में आठ तकनीकी विश्वविद्यालयों की स्थापना कर युवाओं के भविष्य की चिंता कर रहे हैं तो उनसे पूर्व की सरकारें प्रदेश में चरवाहा विद्यालय खोलकर युवाओं का भविष्य चौपट कर रही थी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव जनहित का मुद्ा है और यह राष्ट्रवाद का रूप ले रहा है उन्होंने वहां मौजूद लोगों से आग्रह किया कि इस मुद्े को जन–जन तक ले जाने के लिए हर जिले में काम से कम ५० जगह पर चर्चा करें।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधान परिषद ड़ॉ. रणबीर नंदन ने कहा कि देश में बार–बार चुनाव होने से देश का राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक विकास अवरुद्ध हो रहा है। देश के हर नागरिक को इस मुद्े पर एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुहिम को सपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्े पर हर जिले में अलग–अलग परिचर्चाऐं होगी जहां प्रदेश स्तर के नेता शामिल होकर इस मुद्े पर लोगों को जागृत करेंगे। इसके अलावा २३ अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर वन नेशन वन इलेक्शन पर हाफ मैराथन इनामी दौड का आयोजन राजधानी पटना में होगा जिसके लिए राष्ट्रीय खिलाडी अभय सुंदर‚ विजय कुमार सिंह‚ उपेंद्र प्रसाद एवं सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में कमिटी गठित की गई है। साथ ही साथ १० मार्च को टीपीएस कॉलेज के प्रांगण में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर छात्रों का सम्मेलन आयोजित होगा‚ जिसे छात्र नेता अंकित तिवारी संचालित करेंगे। इस मौके पर पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर के सी सिन्हा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्े को आम जन तक ले जाने में शिक्षाविदें को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमिताभ सिन्हा ने कहा कि यह जनहित का मुद्ा है और इसमें आमजन को सहयोग अपेक्षित। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन छात्र नेता अंकित तिवारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एक राष्ट्र एक चुनाव के सहसंयोजक कुंतल ष्ण ने किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा‚ भाजपा कार्यालय मंत्री अरविंद शर्मा सहित सभी जिलों से आए संयोजकों ने अपने जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तिथि का विवरण दिया।







