ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चैंपियंस ट्रॉफी में आज IND vs NZ:जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल खेलेगी……

UB India News by UB India News
March 4, 2025
in क्रिकेट, खास खबर
0
चैंपियंस ट्रॉफी में आज IND vs NZ:जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल खेलेगी……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आखिरी ग्रुप मैच आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। जीतने वाली टीम टेबल टॉपर रहते हुए ग्रुप स्टेज खत्म करेगी और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वहीं हारने वाली टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश और दूसरे में पाकिस्तान को हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान और दूसरे में बांग्लादेश को हराया था। दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले, साल 2000 में टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

मैच डिटेल्स, 12वां मैच IND vs NZ तारीख: 2 मार्च स्टेडियम: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम टाइम: टॉस- 2:00 PM, मैच स्टार्ट- 2:30 PM

ओवरऑल वनडे में भारत आगे दोनों टीमों के बीच अब तक 118 वनडे खेले गए। भारत ने 60 और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते। 7 मैचों में परिणाम नहीं निकला। जबकि एक मैच टाई रहा।

गिल ने पहले मैच में शतक जमाया था भारत के उपकप्तान शुभमन गिल ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 147 रन बनाए हैं। गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शतक लगाया था। उन्होंने 129 बॉल पर 101 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने सेंचुरी लगाई थी। बॉलिंग में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टॉप पर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

पिच और टॉस रिपोर्ट दुबई में दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम के जीत का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा है। भारत ने भी पिछले दोनों मैच चेज करते हुए जीते। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग का फैसला ले सकती है।

यहां अब तक 60 वनडे खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 22 और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 36 मैच जीते। वहीं, एक-एक मैच बेनतीजा और टाई रहा। यहां का हाईएस्ट स्कोर 355/5 है, जो इंग्लैंड ने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। भारत ने यहां अब तक 8 मुकाबले खेले और 7 में जीते। जबकि एक मैच टाई भी रहा।

दुबई की वेदर रिपोर्ट रविवार को मुकाबले वाले दिन दुबई में अधिकतर धूप खिली रहेगी और मौसम बहुत गर्म रहेगा। तापमान 19 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, ​​डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमिसन, मैट हेनरी और विलियम ओरूर्क।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
PM मोदी की यूक्रेन यात्रा से पहले आर-पार के मूड में जेलेंस्की, मॉस्को पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला

NATO में दरार और ट्रंप-जेलेंस्की बहस क्या जंग हार जाएगा यूक्रेन?

गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, वनतारा पशु संरक्षण केंद्र का दौरा किया; द्वारका-गिर भी जाएंगे

गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, वनतारा पशु संरक्षण केंद्र का दौरा किया; द्वारका-गिर भी जाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend