ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजनीतिक ही नहीं, आध्यात्मिक जमीन भी तैयार कर रही भाजपा!

UB India News by UB India News
March 2, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
राजनीतिक ही नहीं, आध्यात्मिक जमीन भी तैयार कर रही भाजपा!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में अभी चुनाव को लेकर भले समय हो, पर भाजपा के रणनीतिकार राजनीतिक जमीन तो तैयार कर ही रहे हैं। साथ ही अपरोक्ष रूप से आध्यात्मिक और धार्मिक संसार बसाने में लगे हैं। अभी पटना के गांधी मैदान में पंचम धाम का जग समाप्त ही हुआ था कि अब गांधी मैदान में ही आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी का महासत्संग होने जा रहा है। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की उपस्थिति में आगामी 7 मार्च 2025 को पटना का गांधी मैदान एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। इस दिन वैश्विक मानवतावादी एवं आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में एक भव्य महासत्संग का आयोजन होगा। 7 मार्च को आयोजित राज्य के सांस्कृतिक धरोहर के इस उत्सव में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से बिहार के सभी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं की झांकी के साथ-साथ प्रसिद्ध मैथिली लोकनृत्य ‘झिझिया’ की भी विश्व रिकॉर्ड प्रस्तुति होगी। 7 मार्च को ही श्री श्री रविशंकर का औरंगाबाद के बारूण प्रखंड के मुंशी बिगहा में ग्रामोत्सव सह दिव्य महासत्संग का भी आयोजन होगा।

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अवशेषों का अनावरण

इस मौके पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अवशेषों का अनावरण भी करेंगे। बिहार की धरती पहली बार इस गौरवशाली पल का साक्षी बनेगी। पवित्र सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के ये अवशेष तमिलनाडु के अग्निहोत्र ब्राह्मण सीताराम शास्त्री की पीढ़ियों ने संरक्षित किए हैं। कांची के शंकराचार्य ने उन्हें यह निर्देश दिया था कि बेंगलुरु के गुरुदेव श्री श्री रविशंकर इनकी प्रतिस्थापना में सहयोग प्रदान करेंगे।

RELATED POSTS

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

होगा विश्व स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों की 1001 छात्राएं एक साथ मिलकर झिझिया नृत्य का प्रदर्शन करेंगी। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम एक विश्व स्तरीय आयोजन होगा, जिसमें लगभग 25,000 वर्ग फुट के मंच पर बिहार के समृद्ध सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया जाएगा। इस सामूहिक लोकनृत्य का संचालन और समन्वयन बिहार में संगीत और नृत्य को समर्पित प्रसिद्ध संस्था निनाद की ओर से किया जा रहा है।

शामिल होंगे नामवर

गुरुदेव के इस ऐतिहासिक महासत्संग में जिले के आमजन के अलावा बड़ी संख्या में राजनीति, प्रशासन, तकनीकी, चिकित्सा एवं व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग भी में शामिल होंगे।

प्रमुख कार्यक्रम

  • मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अवशेषों का अनावरण
  • गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का आध्यात्मिक प्रवचन एवं ध्यान सत्र
  • 1001 युवा छात्राओं द्वारा बिहार के मैथिली लोकनृत्य झिझिया की विश्व रिकॉर्ड प्रस्तुति

 

पंचमधाम महामृत्युंजय यज्ञ हुआ

ज्ञात हो कि इसके पहले पटना के गांधी मैदान में 9 दिवसीय महामृत्युंजय यज्ञ हुआ था, जो 16 फरवरी को शुरू हुआ था और 26 को संपन्न हुआ था। इसमें बिहार सरकार के भाजपा मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी पी ठाकुर, सांसद विवेक ठाकुर, पूर्व राज्यपाल गंगा बाबू और उनके पुत्र विधानपार्षद संजीव चौरसिया, विधायक अरुण कुमार, पूर्व संसद अरुण कुमार समेत कई राजनीतिज्ञ शिरकत की थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तल्खी नई नहीं, 6 साल पुरानी है पटकथा……..

डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तल्खी नई नहीं, 6 साल पुरानी है पटकथा........

दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं और भारत को जानना चाहते हैं………..

दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं और भारत को जानना चाहते हैं...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend