ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सूडान में सैन्य विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 19 की मौत

UB India News by UB India News
February 26, 2025
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
सूडान में सैन्य विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 19 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सूडान का सैन्य विमान ओमडुरमैन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 19 लोग मारे गए. इस बात की जानकारी  सैन्य और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार (26 फरवरी) को दी. AP की रिपोर्ट के मुताबिक सेना की ओर से दिए गए एक बयान में कहा गया कि दुर्घटना में सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए. दुर्घटना के पीछे की मुख्य वजह को लेकर कोई जानकारी नहीं है. सूडानी आर्मी की रिपोर्ट के मुताबिक सेना का एंटोनोव विमान मंगलवार (24 फरवरी) को ओमडुरमैन के उत्तर में वाडी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

⚡️ A military plane crashed after takeoff from Wadi Sidna base in Omdurman, Sudan, killing three civilians.

The Sudanese army confirmed casualties among soldiers and civilians. pic.twitter.com/CmMyDfnkpL

— War Intel (@warintel4u) February 25, 2025

 

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

सूडानी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 19 है, और उनके शवों को ओमडुरमैन के नाउ अस्पताल भेजा गया. इसके साथ ही पांच नागरिक घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

सूडान का गृहयुद्ध: एक बढ़ती त्रासदी
सूडान 2023 से गृहयुद्ध की स्थिति में है, जब देश की सेना और कुख्यात अर्धसैनिक समूह, रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF), के बीच का तनाव एक युद्ध में तब्दील हो गया. यह संघर्ष शहरी क्षेत्रों खासकर दारफुर क्षेत्र को तहस-नहस कर रहा है और जातीय हिंसा, सामूहिक बलात्कार जैसी भयावह घटनाओं को जन्म दे रहा है. संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय अधिकार संगठनों ने इन घटनाओं को मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध करार दिया है.

हालात और बिगड़ते जा रहे हैं
हाल के महीनों में खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सेना ने RSF के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. RSF, जो पश्चिमी दारफुर के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण रखता है. उन्होंने दावा किया है कि उसने सोमवार (23 फरवरी) को दक्षिण दारफुर प्रांत की राजधानी न्याला में एक सूडानी सैन्य विमान को मार गिराया. इस तरह की घटनाएं सूडान के संकट को और अधिक जटिल बना रही हैं और नागरिकों की सुरक्षा और शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

by UB India News
July 6, 2026
0

नॉर्वे ने 5 बार के चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. नॉर्वे ने पहली...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 6, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

Next Post
डोनाल्ड ट्रंप आज लेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ , शपथ ग्रहण से पहले ट्रम्प का विक्ट्री भाषण

अमेरिकी नागरिकता के लिए ट्रंप का एक्साइटिंग ऑफर, 44 करोड़ रुपए चुकाएं और 'गोल्ड कार्ड' पाएं

नीतीश कैबिनेट विस्तार :  21-13-1-1 के फॉर्मूले पर सेट हुई नीतीश कैबिनेट, मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा

नीतीश कैबिनेट विस्तार : 21-13-1-1 के फॉर्मूले पर सेट हुई नीतीश कैबिनेट, मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend