ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाकुंभ का समापन तो हो गया,मगर मेला कब खत्म होगा?

UB India News by UB India News
February 26, 2025
in TAZA KHABR, अध्यात्म
0
महाकुंभ का समापन तो हो गया,मगर मेला कब खत्म होगा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य सरकार ने महाकुंभ मेले की पूर्णाहुति महाशिवरात्रि को कर दी है. मतलब ये है कि सरकारी तौर पर 26 फरवरी को महाकुंभ का समापन हो जाएगा. लेकिन क्या मेला इसी दिन खत्म हो जाएगा? महाशिवरात्रि के नहान पर मेले में जुटी भीड़ से मेला और प्रयागराज दोनों ठसाठस भरे हैं.लिहाजा समापन के सवाल का जवाब आसान नहीं है. इसका जवाब खोजने से पहले कुछ बातें समझ लेनी होंगी. जो लोग मेले और इलाहाबाद से जुड़े रहे हैं उनके बीच एक आमफहम जुमला चलता है. ‘मेला तो भगवान ही चलाते हैं. कोई सरकार कुछ नहीं करती.’

कैसे ‘गंगा मइया’ ही चलाती हैं मेला
मेले में आने वालों की तादात और मेले के खतरों को समझते हुए इसे सही भी कहा जा सकता है. अगर कोई विदेशी इंजीनियर आ कर मेले की व्यवस्था देखे तो चक्कर खा जाएगा. मेले में बिजली के तमाम तार तंबुओं के बीच फैले रहते हैं. रेत की ठंढ से बचने के लिए तंबुओं में श्रद्धालु सूखा पुआल बिछा कर रखते हैं. सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी कपड़े के तंबुओं में सर्दी से बचने के लिए हीटर जलाते हैं. जरा सी स्पार्किंग होने पर तंबुओं में आग लगने और उसके विकराल होने का बहुत अंदेशा रहता है.

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

Mahakumbh 2025 ends on Mahashivratri Feb 26 but crowd and fair continue prayagraj mela , महाकुंभ का समापन तो हो गया,मगर मेला कब खत्म होगा? गाड़ियों से अटा प्रयागराज

एआई महाकुंभ मेले की कुछ ऐसी तस्वीर बना रहा है.

यकीन मानिए आग की उतनी घटनाएं नहीं होती, जितना कोई विशेषज्ञ देख कर अंदेशा जताएगा. भीड़ में आग बुझाने के दमकल को ले जाना भी बहुत मुश्किल होता है. फिर भी मेला और श्रद्धालु बचे रहते हैं. अलग-अलग इलाकों से मेले में आने वालों के संचारी रोगों की कोई जांच नहीं होती. फिर भी कोई विकराल संचारी रोग नहीं फैलता. तमाम कीटाणुओं की चर्चा वैज्ञानिक लैबोरेटरी में करते रहते हैं, लेकिन अकीददमंद भगवान भरोसे बचा रहते हैं. मेले में ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस वालों की गिनती चाहे जितनी भी बड़ी हो, भीड़ के आगे उसका कोई मतलब नहीं होता. उसमें से भी बहुत सारे पुलिसकर्मी तो वीआईपी और अफसरों की खिदमत में लगे रहते हैं.

मदन मोहन मालवीय ने बताया था कैसे चलता है मेला
तो पुराने लोगों का ये कहना गलत नहीं है कि मेला गंगा मइया ही चलाती हैं. एक बार किसी अंगरेज लाट साहब ने महामना मदन मोहन मालवीय से पूछा था कि इतने सारे लोगों को मेले के लिए बुलाता कौन है. इसके जवाब में उन्होंने अपनी झोली से पंचांग निकाल कर दिखा दिया. कहा – “इस एक आने के कागज में बता दिया जाता है कि मेला है. और यही निमंत्रण भी होता है.” हमेशा से मेले में जाने वाले शहरी वर्ग से कई गुना ज्यादा अकीददमंद ग्रामीण होते हैं. सैलानियों की संख्या कम ही रहती है. इस बार 144 साल बाद बने संयोग के प्रचार ने सबको लुभा दिया कि आगे तो ये संयोग देखने को नहीं मिलेगा. लिहाजा चल कर डुबकी लगा ली जाय. मेले में ड्यूटी कर रहे एक अधिकारी के मुताबिक- “अब जो भीड़ आ रही है, वो वास्तव में श्रद्धालु है. लोग पिताजी और संतान को लेकर आ रहे हैं. तीन पीढ़ियों की एक डुबकी लगा से तर जाने की लालसा साफ दिख रही है. क्योंकि अब मेले में साधु-संत नहीं रह गए हैं.”

भीड़ छंटने का इंतजार करने वाले क्या करेंगे

अभी भी बहुत सारे लोग इंतजार कर रहे थे कि भीड़ छटे तो जाकर संगम में डुबकी लगा ली जाय. उनकी तैयारी अभी भी है. ऐसे बहुत सारे लोग प्रयाग का महत्व जानते हैं. परिवार में उन्होंने वायदा किया था कि भीड़ छट जाने पर प्रयाग ले चलेंगे. उन परिवारों पर अभी भी प्रयाग जाने का दबाव है. पहले देखा गया है कि महाशिवरात्रि के बाद कुंभ और अर्द्धकुंभ के मेला चलता रहा है. तब तक जब तक कि कुदरत उस पर रोक न लगा दे. मतलब जब लू चलने लगेगी तब तक लोग प्रयाग आते रहे हैं. साल 1989 के बाद के तमाम अर्धकुंभ और कुंभ मेलों में यही हुआ. परेड ग्राउंड में दुकाने सजी रहती थी. नहा कर लोग मेले की शॉपिंग भी करते रहे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

by UB India News
July 6, 2026
0

नॉर्वे ने 5 बार के चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. नॉर्वे ने पहली...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हो सकता बड़ा फैसला……..

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हो सकता बड़ा फैसला……..

by UB India News
July 6, 2026
0

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा। यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान...

Next Post
PM बनने की ललक और CM भी ना रहने की कसक…..

अरविंद केजरीवाल जा सकते हैं राज्यसभा ...........

सूडान में सैन्य विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 19 की मौत

सूडान में सैन्य विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 19 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend