ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

AAP सरकार में भ्रष्टाचार के खुलेंगे काले चिट्ठे!

UB India News by UB India News
February 21, 2025
in TAZA KHABR, संपादकीय
0
PM बनने की ललक और CM भी ना रहने की कसक…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही सीएम रेखा शर्मा ने एक्शन में हैं। उन्होंने पहले दिन से ही जनता के हक में फैसला लेना शुरू कर दिया है। वहीं, अब नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा, जिसमें लंबित कैग (CAG) रिपोर्ट पेश की जाएंगी। विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश होते ही एक बार फिर से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

शिवरात्रि के बाद सदन में पेश होगी कैग की रिपोर्ट

विधानसभा के अधिकारियों ने बताया कि सत्र 24, 25, 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी (AAP) की पिछली सरकार के प्रदर्शन से जुड़ी 14 लंबित कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट सदन में पेश की जाएंगी। नवनिर्वाचित विधायकों को 24-25 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी और 26 फरवरी को शिवरात्रि की छुट्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार कैग रिपोर्ट पेश करेगी।

RELATED POSTS

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए नहीं पेश हुई रिपोर्ट-BJP

मालूम हो कि इससे पहले दिल्ली में ‘आम आदमी पार्टी’ सरकार के दौरान बीजेपी ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि सरकार को कैग रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए। बीजेपी ने ‘आप’ सरकार पर अपने ‘भ्रष्टाचार’ को छिपाने के लिए रिपोर्ट को रोकने का आरोप लगाया था।

केजरीवाल को घेरेगी बीजेपी सरकार

इस महीने की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी ने दिल्ली में नई सरकार बनाई है। विधानसभा में उसके 48 विधायक हैं, जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी के 22 विधायक हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 27 साल बाद सत्ता में लौटी बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को जमकर घेरेगी। इसमें पूर्व की AAP सरकार में शामिल कई मंत्री भी लपेटे में आ सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 11, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

by UB India News
July 11, 2026
0

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन...

Next Post
कांग्रेस के संगठन में होगा बड़ा बदलाव………..

कांग्रेस के संगठन में होगा बड़ा बदलाव...........

‘राहुल गांधी का रवैया भारत विरोधी’………..

'राहुल गांधी का रवैया भारत विरोधी'...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend