ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाकुंभ का आज 39वां दिन , अब तक 57.08 करोड़ श्रद्धालु कर चुके है स्नान ………..

UB India News by UB India News
February 21, 2025
in अध्यात्म
0
महाकुंभ- आज माघ पूर्णिमा पर 1.59 करोड़ ने डुबकी लगाई ,सुबह 4 बजे से लखनऊ वॉर रूम से योगी महाकुंभ की कर रहे मॉनिटरिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाकुंभ का आज 39वां दिन है। मेला खत्म होने में 6 दिन और बचे हैं। सुबह 10 बजे तक 51 लाख 80 हजार श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। 13 जनवरी से अब तक 57.08 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। गुरुवार को भी महाकुंभ में भीड़ है। संगम तट पर भीड़ न हो, इसलिए पुलिस श्रद्धालुओं से स्नान करके वहां से हटने की अपील कर रही है।

आज भारत सहित अन्य देशों के 40 से ज्यादा VVIP संगम स्नान करेंगे। पूरे स्नान पर्व के दौरान यह पहली बार है कि इतने ज्यादा VVIP मेले में आ रहे हैं। गुरुवार सुबह से भी संगम आने वाले सभी रास्तों पर 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। शहर के बाहर की पार्किंग में ही वाहनों को रोका जा रहा है। वहां से शटल बस और ई-रिक्शा से श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं।

RELATED POSTS

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

क्या राम मंदिर चढ़ावा को चोरी करके शेयर बाजार में खपाई गई! VIP पास को लेकर बड़ा अपडेट……………………

भीड़ के चलते प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। प्रशासन का अनुमान है कि कल यानी शुक्रवार से महाकुंभ में भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी। क्योंकि, यह महाकुंभ का आखिरी वीकेंड है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ मेला खत्म हो जाएगा।

मेले की तारीख बढ़ाने की अफवाहों को डीएम प्रयागराज रविंद्र मंदार ने खारिज कर दिया है। सीएम योगी ने भी गुरुवार को विधानसभा में कहा- महाकुंभ की अवधि धार्मिक दृष्टिकोण से निर्धारित होती है। इस बार 45 दिन का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में तारीख बढ़ने की संभावना बहुत कम है।

गुरुवार को महाराष्ट्र की कैबिनेट प्रयागराज पहुंच रही है। वह संगम में डुबकी लगाएगी। प्रयागराज में आज मौसम साफ रहेगा। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। इधर, महाकुंभ से जुड़ी अफवाहों और फर्जी पोस्ट को लेकर प्रयागराज पुलिस ने अब तक 101 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज की है।

बुधवार को यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने संगम में डुबकी लगाई। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, एक्ट्रेस निमरत कौर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने संगम में स्नान किया। इसके अलावा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी संगम पहुंचीं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या राम मंदिर चढ़ावा को चोरी करके शेयर बाजार में खपाई गई! VIP पास को लेकर बड़ा अपडेट……………………

by UB India News
July 10, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन के लिए VIP पास को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, VIP पास जारी...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 9, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

Next Post
योगी सरकार ने पेश किया 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ का बजट ……

योगी सरकार ने पेश किया 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ का बजट ......

वैशाली में 1243 एकड़ भूमि पर नया इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा………

वैशाली में 1243 एकड़ भूमि पर नया इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend