ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वैशाली में 1243 एकड़ भूमि पर नया इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा………

UB India News by UB India News
February 21, 2025
in कारोबार, वैशाली
0
वैशाली में 1243 एकड़ भूमि पर नया इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा कर रहे हैं. सीएम नीतीश बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रगति यात्रा के दौरान विकास कार्यों से जुड़ी घोषनाएं कर रहे हैं. वहीं अब सीएम की घोषणाओं का असर भी दिखने लगा है. तभी तो सीएम नीतीश कुमार के ऐलान के महज कुछ दिन बाद योजनाओं को पूरा करने के लिए कैबिनेट से स्वीकृति भी मिल जा रही है. ऐसी ही कुछ तस्वीर बिहार के वैशाली में देखने को मिल रही है, जहां सीएम के ऐलान के बाद अब योजना पर एक्शन का दौर शुरू हो गया है.

दरअसल वैशाली में विकास की हर रोज नई इबारत लिखी जा रही है. इसी कड़ी में राज्य सरकार ने जिले को बड़ा तोहफा दिया है जिसके तहत 1243 एकड़ भूमि पर 1001 करोड़ की लागत से नया बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया बनने जा रहा है जो जिले के जंदाहा, राजापाकर एवं महुआ अंचल में फैला होगा. इसके बन जाने के बाद वैशाली जिला में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. दरअसल इस पार्क को आमस दरभंगा सिक्स लेन से भी जोड़ दिया गया है जिस कारण यह काफी महत्वपूर्ण योजना है.

RELATED POSTS

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

चार दिनों में ही कैबिनेट से मिली स्वीकृति

बता दें, मुख्यमंत्री वैशाली में प्रगति यात्रा के दौरान नया इंडस्ट्रियल एरिया खोलने की घोषणा की गई थी. घोषणा के चार दिन के अंदर ही 10 जनवरी, 2025 को इस परियोजना की कैबिनेट स्वीकृति मिल गई. इस बारे में अपर समाहर्ता ने बताया कि वर्तमान समय में जिला में दो इंडस्ट्रियल एरिया है एक हाजीपुर में और दूसरा गोरौल में है जो कुल 333 एकड़ भूमि में फैला हुआ है, जहां 150 से ज्यादा छोटी-बड़ी इंडस्ट्रियल यूनिट्स लगे हैं.अब तीसरा इंडस्ट्रियल एरिया बनने जा रहा है, जिसका आकार अन्य दो इंडस्ट्रियल एरिया से कहीं ज्यादा है.

पैदा होंगे रोजगार के अवसर

नए इंडस्ट्रियल एरिया के बन जाने के बाद यह वैशाली जिला के अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा साथ ही रोजगार के नए अवसर बनेंगे. इसके अलावे अगल-बगल के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण जिले के युवाओं के लिए भी यहां रोजगार के अवसर सृजित होगा. जंदाहा के बहसी सैदपुर पंचायत में भूमि चिन्हित है जिसपर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 11, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

by UB India News
July 8, 2026
0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों की बढ़ती मांग ने क्रिटिकल मिनरल्स को दुनिया...

Next Post
बक्सर के रहने वाले पंकज सिंह दिल्ली कैबिनेट में बने मंत्री

बक्सर के रहने वाले पंकज सिंह दिल्ली कैबिनेट में बने मंत्री

BJP की रणनीति का जवाब नहीं

BJP की रणनीति का जवाब नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend