ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘जो गिर गए, वे कुचले गए’ …………

UB India News by UB India News
February 16, 2025
in TAZA KHABR
0
‘जो गिर गए, वे कुचले गए’ …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ की इस भयावह घटना के बाद स्टेशन पर यात्रियों का सामान यहां-वहां बिखरा पड़ा था और मदद के लिए लोग चिल्ला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार रवि कुमार नाम ने बताया कि जैसे ही प्लेटफॉर्म संबंधी घोषणा हुई, लोग एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे और जो लोग गिर गए, वे भीड़ में कुचले गए।  मैंने स्टेशन पर पहले कभी इतनी भीड़ नहीं देखी।

भीड़ हो गई बेकाबू, हुआ दर्दनाक हादसा

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर खड़ी थी और नयी दिल्ली-जम्मू उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 15 पर खड़ी थी। अप्रत्याशित संख्या में यात्री प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए खड़े थे। कुछ लोग ‘फुटओवर ब्रिज’ से प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 की ओर सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी वे फिसलकर एक दूसरे पर गिर गए और हादसा हुआ। प्लेटफॉर्म संख्या 12, 14 और 15 पर भीड़ बहुत अधिक थी। प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेन में क्षमता से अधिक लोग थे।

लोगों ने बताया-कैसा था भयावह मंजर

एक यात्री ने बताया ‘‘ट्रेन के अंदर भी खड़े होने की जगह नहीं थी। मैं बाहर निकल गया और मैंने वापस जाने का फैसला किया। एक अन्य यात्री ने कहा, ‘‘मैं प्रयागराज जा रहा था लेकिन कई ट्रेन देरी से चल रही थीं या रद्द कर दी गई थीं। स्टेशन पर बहुत भीड़ थी। मैंने इस स्टेशन पर पहली बार इतनी भीड़ देखी। मेरे सामने ही छह-सात महिलाओं को ‘स्ट्रेचर’ पर ले जाया गया।’’

स्टेशन पर कुली के रूप में काम करने वाले कृष्ण कुमार जोगी ने बताया, ‘‘ पुल (फुटओवर ब्रिज) पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों का दम घुटने लगा। करीब 10 से 15 लोगों की जान वहीं चली गई। मैंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। हमने प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 से शवों को एंबुलेंस तक पहुंचाया।

एक अन्य कुली बलराम ने घटना के संबंध में कहा, ‘‘हमने शवों को उन्हीं हाथगाड़ियों पर ढोया जिनका उपयोग हम सामान उठाने के लिए करते हैं। मैं 15 साल से कुली हूं, लेकिन इतनी भारी भीड़ मैंने पहले कभी नहीं देखी। लोगों की चप्पलें, जूते और अन्य सामान बिखरे हुए थे। हमने कई बच्चों और बुजुर्गों को भीड़ से बाहर निकाला।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 9, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 9, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 30...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

Next Post
बिहार में मायावती की पार्टी का ऐलान, सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा

मायावती ने पार्टी के उत्तराधिकारी को लेकर किया बड़ा ऐलान...........

‘मौत के सही आंकड़े कब मिलेंगे?’ NDLS भगदड़ पर कांग्रेस का सवाल ……..

'मौत के सही आंकड़े कब मिलेंगे?' NDLS भगदड़ पर कांग्रेस का सवाल ........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend