ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में सत्ता का संग्राम: NDA के 225 सीटों के दावे का क्या है राज?

UB India News by UB India News
February 13, 2025
in पटना, बिहार
0
बिहार में सत्ता का संग्राम: NDA के 225 सीटों के दावे का क्या है राज?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विधानसभा चुनाव की चहल-पहल गति पकड़ती जा रही है। एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों में सीटों का बंटवारा भले न तय हो पाया हो, लेकिन सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित होने लगा है। इस मामले में महागठबंधन का लक्ष्य तो सामने नहीं आया है, लेकिन सरकार बनाने लायक सीटें जीत लेने का दावा तो वह कर ही रहा है। एनडीए ने जरूर जीतने वाली सीटों का लक्ष्य बता दिया है। पहले एनडीए ने 210 सीटों का लक्ष्य रखा था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद अब एनडीए का लक्ष्य अब बदल गया है।

एनडीए का लक्ष्य 225 सीटों का

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

एनडीए के नेता दावा कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में 225 सीटें हर हाल में जीतेंगे। इसके लिए उनका समेकित प्रयास भी शुरू हो गया है। अभी जिलावार एनडीए के घटक दलों के नेता साझा कार्यक्रम कर रहे हैं। आगे इसे बूथ से राज्य स्तर तक ले जाने की तैयारी है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ कर एनडीए 2010 के रिकार्ड को तोड़ना चाहता है। तब एनडीए ने 206 सीटें जीती थीं। जेडीयू को 115 और भाजपा को 91 सीटें प्राप्त हुईं थीं।

तब बिहार एनडीए में भाजपा और जेडीयू दो ही दल शामिल थे। अभी एनडीए में छह दल शामिल हैं। पशुपति कुमार पारस की आरएलजेपी अगर अलग हो जाती है तो पांच दल बचेंगे। यानी एनडीए का दायरा बढ़ा है। एकता भी अटूट है। प्रयास साझा है। इसी आधार पर पर 225 सीटों का लक्ष्य एनडीए ने रखा है।

2020 में किसी तरह बहुमत

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 74 सीटें जीतीं थीं। जेडीयू को 43 सीटें मिली थीं। जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटों पर जीत मिली थी। यानी कुल मिलाकर एनडीए ने बहुमत के 122 के आंकड़े से सात अतिरिक्त सीटों का बंदोबस्त किया था। इसमें चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपीआर की एक सीट भी थी, जहां से जीतने वाले उम्मीदवार ने बाद में जेडीयू ज्वाइन कर ली थी। इसलिए एनडीए का 225 सीटें जीतने का लक्ष्य थोड़ा कठिन लगता है। खासकर तब, जब महागठबंधन पिछली बार बराबरी में मामूली अंतर से पीछे छूटा था ।

सीट शेयरिंग बड़ा संकट

एनडीए को लक्ष्य हासिल करने में पहला संकट सीट शेयरिंग का है। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर 70 सीटों का दावा कर रही है। जीतन राम मांझी की हम ने 40 सीटों पर तैयारी की बात कही है। हालांकि 20 सीटों पर मान जाने का आप्शन भी मांझी ने दिया है। इतनी सीटें न मिलने पर वे केंद्र का मंत्री पद भी छोड़ने की धमकी दे चुके हैं। हालांकि यह सबको पता है कि मांझी अपने स्टैंड पर कभी नहीं टिकते। आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा ने भले अपनी मांग नहीं बताई है, लेकिन अनुमान है कि वे भी आठ-दस सीटें तो चाहेंगे ही। जेडीयू और भाजपा 100-100 सीटों से कम पर शायद ही लड़ें। इसलिए सीट शेयरिंग एनडीए की बड़ी चुनौती है।

भाजपा को अपर हैंड

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा का अपर हैंड है। उसकी कोशिश होगी कि चुनाव में वह साथी दलों पर हावी रहे। चुनाव भले नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने को तैयार हो जाए, पर एनडीए को सफलता मिलने पर इस बार भाजपा सरकार बनाने की कोशिश करेगी। भले यह नीतीश कुमार की सहमति से हो या दबाव डाल कर, पर भाजपा ऐसा करेगी ही। नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और उम्र को लेकर यह बात सियासी गलियारे में खूब गूंज रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

Next Post
लोकसभा में विधानसभा का विनिंग कॉम्बिनेशन कर रहे तैयार लालू यादव

बिहार में नहीं बन पाएगी NDA की सरकार?

लालू यादव के व्यान पर NDA नेता किये पलटवार ……….

लालू यादव के व्यान पर NDA नेता किये पलटवार ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend