ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

​​​​​​​ट्रम्प ने पुतिन-जेलेंस्की से की बात ………

UB India News by UB India News
February 13, 2025
in TAZA KHABR
0
​​​​​​​ट्रम्प ने पुतिन-जेलेंस्की से की बात ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर जंग खत्म करने को लेकर बातचीत की। ट्रम्प की पुतिन से लगभग डेढ़ घंटे बातचीत हुई। दोनों नेता एक-दूसरे के देशों का दौरा करने पर सहमत हुए।

ट्रम्प ने मीडिया को बताया कि मेरे और राष्ट्रपति पुतिन की टीमों के बीच तुरंत बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी। हमारी मुलाकात सऊदी अरब में होगी। ट्रम्प ने यूक्रेन में नए सिरे से आम चुनाव की जरूरत बताई।

RELATED POSTS

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

उधर, ट्रम्प प्रशासन ने यूक्रेन को बड़ा झटका दिया है। बेल्जियम में नाटो मुख्यालय में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने साफ कर दिया कि अमेरिका अब युक्रेन को पहले की तरह बड़ी आर्थिक और सैन्य सहायता नहीं देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रम्प यूक्रेन की नाटो में सदस्यता का समर्थन नहीं करते हैं। हेगसेथ ने कहा कि यूक्रेन के लिए 2014 से पहले की सीमाओं पर लौटना अब असंभव है। अमेरिका रूस के साथ किसी भी शांति समझौते के लिए यूक्रेन में सैनिक नहीं भेजेगा।

28 सितंबर 2024 को न्यूयॉर्क में ट्रम्प और जेलेंस्की के मुलाकात की तस्वीर।
28 सितंबर 2024 को न्यूयॉर्क में ट्रम्प और जेलेंस्की के मुलाकात की तस्वीर।

पुतिन ने ट्रम्प को दिया मॉस्को आने का निमंत्रण रॉयटर्स के मुताबिक ट्रम्प ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो, CIA के निदेशक जॉन रैटक्लिफ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज, एंबेसडेर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को वार्ता का नेतृत्व करने का निर्देश दिया है।

क्रेमलिन के मुताबिक पुतिन और ट्रम्प ने लगभग डेढ़ घंटे तक टेलीफोन पर बात की और मुलाकात पर सहमति जताई। अपनी बातचीत के दौरान पुतिन ने ट्रम्प को मॉस्को आने का भी निमंत्रण दिया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा-

QuoteImage

मेरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात हुई। इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश मिलकर रूसी आक्रामकता को रोकने और एक स्थायी, विश्वसनीय शांति सुनिश्चित करने के लिए अपने अगले कदमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

QuoteImage

रूस के साथ जमीन अदला-बदली को तैयार जेलेंस्की एक दिन पहले 11 फरवरी को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन जंग रोकने के लिए रूस के साथ जमीन की अदला-बदली को तैयार हैं। ब्रिटिश अखबार द गार्जियन को दिए एक इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा था कि यदि ट्रम्प, रूस और यूक्रेन को एक मंच पर लाने में सफल होते हैं तो यह मुमकिन है।

जेलेंस्की ने यह भी माना था कि बिना अमेरिकी मदद के वे जंग नहीं लड़ सकते। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो यह कहते हैं कि यूरोप, अमेरिका के बिना भी यूक्रेन की हिफाजत कर सकता है। लेकिन यह सच नहीं है। अमेरिका के बिना यूक्रेन की सुरक्षा संभव नहीं है।

रूसी जमीन पर 7 महीने से यूक्रेन का कब्जा यूक्रेन ने अगस्त 2024 में रूस के कुर्स्क पर हमला करके लगभग 1300 वर्ग किलोमीटर इलाके पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, रूस ने पलटवार किया और खोई हुई लगभग आधी जमीन को हासिल कर लिया है। हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन का अभी भी एक बड़े रूसी इलाके पर कब्जा है। वह इसका इस्तेमाल रूस के साथ डील के लिए करेंगे।

जेलेंस्की ने कहा कि हम उनकी जमीन के बदले अपनी जमीन हासिल करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि बदले में यक्रेन, रूस के कब्जे से कौन सा इलाका मांगेगा। जेलेंस्की ने इस सवाल के जवाब में कहा कि उनके लिए हर यूक्रेनी जमीन अहम है। फिलहाल उन्होंने किसी खास जगह के बारे में नहीं सोचा है।

रूस ने यूक्रेन के 5 इलाकों- 2014 में क्रीमिया, 2022 में डोनेट्स्क, खेरसॉन, लुगांस्क और जापोरीज्जिया पर कब्जा कर रखा है।

रूस यूक्रेन जंग को 24 फरवरी को 3 साल पूरे होने वाले हैं। रूस ने कुछ दिन पहले ही दावा किया था कि उसने यूक्रेन के जर्जिस्क शहर पर कब्जा कर लिया है। जर्जिस्क पर रूसी हमले का एक फुटेज।

ट्रम्प 100 दिन के भीतर जंग रोकने की कोशिश में जुटे अमेरिका में ट्रम्प के शपथ लेने के बाद रूस-यूक्रेन जंग के समाप्त होने को लेकर चर्चा बढ़ गई है। चुनाव के दौड़ान ट्रम्प ने यह दावा किया था कि वे शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर जंग रोक देंगे। पिछले महीने यूक्रेन में ट्रम्प के विशेष शांति दूत कीथ केलॉग ने कहा था कि उनका मकसद ट्रम्प प्रशासन के 100 दिन के भीतर जंग रोकना है।

जेलेंस्की ने कहा कि वे 14 फरवरी को म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात करेंगे। जेडी वेंस लंबे समय से यूक्रेन को जंग लड़ने के लिए मिल रहे अमेरिकी मदद की आलोचना करते रहे हैं। सत्ता में आने के बाद वे यूक्रेन पर जंग को रोकने का दबाव बना रहे हैं।

जंग रोकने के लिए सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं जेलेंस्की ट्रम्प ने 10 फरवरी को कहा था कि वह जल्द ही अपने विशेष दूत कीथ केलॉग को यूक्रेन भेजेंगे। उन्हें जंग रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का काम सौंपा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जंग को जल्द रोकने पर जोर दे रहे हैं लेकिन जेलेंस्की किसी भी समझौते पर पहुंचने के लिए अमेरिका से कड़ी सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं।

जेलेंस्की को डर है कि बिना सुरक्षा गांरटी के रूस को फिर से संगठित होने और नए हमले के लिए हथियारबंद होने का वक्त मिल जाएगा। वे यूक्रेन-रूस बॉर्डर पर शांति सेना या फिर यूक्रेन की नाटो मेंबरशिप चाहते हैं।

जेलेंस्की ने यह भी कहा कि वे यूक्रेन को फिर से डेवलप करने के लिए अमेरिकी कंपनियों को आकर्षक ऑफर देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा- जो लोग यूक्रेन को बचाने में हमारी मदद करना चाहते हैं, उनके फायदे के लिए वे विस्तार से बातचीत को तैयार हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के पास यूरोप का सबसे बड़ा खनिज भंडार है। यह रूस के हाथों में जाना अमेरिका के हित में नहीं है। वे अमेरिकी कंपनियों को यहां निवेश करने का मौका दे सकते हैं ताकि यूक्रेन के लिए रोजगार भी पैदा हो और अमेरिकी कंपनियों को भी मुनाफा हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार के कई शहरों में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

by UB India News
July 6, 2026
0

नॉर्वे ने 5 बार के चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. नॉर्वे ने पहली...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

Next Post
एक बार फिर बांग्लादेश में बवाल , सड़कों पर उतरे लोग

बांग्लादेश में हिंसा से 2024 में 1400 की मौत..........

जामिया यूनिवर्सिटी में बवाल, पुलिस फोर्स तैनात,हिरासत में लिए गए कई छात्र

जामिया यूनिवर्सिटी में बवाल, पुलिस फोर्स तैनात,हिरासत में लिए गए कई छात्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend