ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी अमेरिका पहुंचे, भारी बर्फबारी के बीच PM मोदी का वार्म वेलकम, आज रात ट्रम्प से मिलेंगे

UB India News by UB India News
February 14, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
PM मोदी अमेरिका पहुंचे, भारी बर्फबारी के बीच PM मोदी का वार्म वेलकम, आज रात ट्रम्प से मिलेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच चुके हैं. आज उनकी मुलाकात वहां के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होनी है. पीएम मोदी पहली बार डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे, जो अपने दूसरे कार्यकाल में अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की यात्रा पर गुरुवार तड़के अमेरिका पहुंचे। इस यात्रा में पीएम मोदी भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 2:30 बजे राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलेंगे। इस मुलाकात में दोनों नेता टैरिफ और अवैध भारतीय अप्रवासियों समेत कई मुद्दे पर बात करेंगे।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

मोदी और ट्रम्प के बीच करीब 45 मिनट बात होगी। इसके बाद भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 3.40 बजे जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है। अमेरिका पहुंचकर भारतीय पीएम ने सबसे पहले यूएस नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात की।

पीएम मोदी ट्रम्प के अलावा कई बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। अमेरिका पहुंचने से पहले मोदी फ्रांस के दौरे पर थे। यहां उन्होंने फ्रेंच राष्ट्रपति के साथ AI समिट की सह-अध्यक्षता की और कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की।

मोदी के अमेरिका पहुंचने की 3 तस्वीरें…

पीएम मोदी तड़के 4.30 बजे के करीब राजधानी वॉशिंगटन में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उतरे।
पीएम मोदी तड़के 4.30 बजे के करीब राजधानी वॉशिंगटन में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उतरे।
पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कई अमेरिकी नेता भी मौजूद थे।
पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कई अमेरिकी नेता भी मौजूद थे।
PM मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग एयरपोर्ट पहुंचे थे। पीएम मोदी ने इनका अभिवादन किया।
PM मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग एयरपोर्ट पहुंचे थे। पीएम मोदी ने इनका अभिवादन किया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी पीएम मोदी से मिलने की योजना बना रहे हैं। पीएम मोदी और एलन मस्क इससे पहले भी दो बार मिल चुके हैं, लेकिन ये मुलाकातें अमेरिका में ही हुई हैं। हर बार जब दोनों मिले हैं, तब यह चर्चा जोरों पर रही कि टेस्ला भारत में एंट्री करेगी या नहीं। इस बार क्या टेस्ला का दुनिया के तीसरे सबसे वाहन बाजार भारत में प्रवेश तय हो सकता है? यह देखना दिलचस्प होगा।

पीएम मोदी और तुलसी गबार्ड ने कई मुद्दों पर बात की

पीएम मोदी और अमेरिकी हिंदू समुदाय से आने वाली तुलसी गबार्ड की मुलाकात काफी महत्वपूर्ण है। कल ही अमेरिकी सीनेट ने तुलसी गबार्ड की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति कि पुष्टी की है। तुलसी अब CIA और NSA समेत अमेरिका की 18 खुफिया एजेंसियों की जिम्मेदारी संभालेंगी।

पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान तुलसी गबार्ड को बधाई दी। दोनों नेताओं ने काउंटर टेररिज्म, साइबर सिक्योरिटी और उभरते खतरों को लेकर आपसी सहयोग बढ़ाने पर बात की।

पीएम मोदी ने अमेरिका पहुंचकर सबसे पहले तुलसी गबार्ड से आधिकारिक मुलाकात की।
पीएम मोदी ने अमेरिका पहुंचकर सबसे पहले तुलसी गबार्ड से आधिकारिक मुलाकात की।

ट्रम्प के साथ डिनर करेंगे पीएम मोदी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी का डेलीगेशन कुल 6 बैठकों में शामिल होगा। राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मीटिंग के बाद मोदी स्टेट डिनर में शामिल होंगे। भारतीय पीएम की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब राजधानी वॉशिंगटन बर्फबारी और ओले के कारण ठंड की चपेट में है।

पीएम मोदी प्रेसिडेंट गेस्ट हाउस यानी आलीशान ब्लेयर हाउस में रुकेंगे। यह व्हाइट हाउस के ठीक सामने है। इस गेस्ट हाउस में वर्ल्ड लीडर्स ठहरते हैं।

ट्रम्प के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद यह किसी भी विदेशी राष्ट्रप्रमुख से चौथी मुलाकात है। इससे पहले वो इजराइल के प्रधानमंत्री, जापान के प्रधानमंत्री और जॉर्डन के किंग से मुलाकात कर चुके हैं।

टैरिफ और अवैध अप्रवासियों पर हो सकती है बातचीत डोनाल्ड ट्रम्प दोबारा सत्ता में आने के बाद कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने बाद में कनाडा और मेक्सिको को टैरिफ में 30 दिन के लिए राहत दे दी।

ट्रम्प कई बार भारत के हाई टैरिफ रेट की आलोचना कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने भारत पर किसी भी तरह का टैरिफ नहीं लगाया है।

प्यू रिसर्च के मुताबिक, अमेरिका में 7 लाख 25 हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासी भारतीय रहते हैं। इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (ICE) ने नवंबर 2024 में बताया था कि अब तक बिना वैध दस्तावेज वाले 20 हजार 407 भारतीयों को चिह्नित किया गया है।

इलॉन मस्क से भी मिल सकते हैं PM मोदी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी टेस्ला के CEO इलॉन मस्क से भी मुलाकात कर सकते हैं। ये मुलाकात भारतीय समयानुसार शुक्रवार को होगी। ट्रम्प के करीबी मस्क के साथ PM मोदी की मुलाकात अंतिम समय पर तय हुई है। ट्रम्प-मस्क भारत में टेस्ला का EV प्लांट लगने के बारे में चर्चा कर फैसला कर सकते हैं। अमेरिका यात्रा के दौरान PM मोदी अन्य बिजनेसमैन के साथ भी बैठक करेंगे। भारत अमेरिका में निवेश करार होने की संभावना है।

इससे पहले, PM मोदी बुधवार शाम को अपनी दो दिनी फ्रांस यात्रा पूरी कर अमेरिका रवाना हुए। इमैनुएल मैक्रों PM मोदी को विदा करने खुद मार्से एयरपोर्ट पहुंचे।

ट्रम्प के आक्रामक टैरिफ रुख के बीच PM मोदी की यात्रा PM मोदी की अमेरिका यात्रा ऐसे समय में हो रही जब राष्ट्रपति ट्रम्प दुनियाभर के देशों को टैरिफ पर आक्रमक रुख दिखा रहे हैं। ट्रम्प का कहना है कि उन्होंने अपनी सबसे सख्त टैरिफ नीति तैयार कर ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह रेसिप्रोकल टैरिफ होगा यानी जो देश अमेरिका पर जितना टैरिफ लगाता है, उस पर हम भी उतना ही टैरिफ लगाएंगे।

अगर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया जाता है तो इसका भारत पर भी असर होगा। 2022 में भारत अमेरिका का 8वां सबसे बड़ा निर्यातक था। भारत अमेरिका के उत्पादों पर 9.5% औसत टैरिफ जबकि अमेरिका 3% टैरिफ लगाता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

by UB India News
July 7, 2026
0

चीन में इन दिनों दिलचस्प वाकया देखा गया है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत में चीन के राजदूत शू...

इतिहास में इकलौते नेता; इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, कहा आतंकवाद जैसे मुद्दों पर हम हमेशा एक साथ खड़े रहे हैं. ………………..

इतिहास में इकलौते नेता; इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, कहा आतंकवाद जैसे मुद्दों पर हम हमेशा एक साथ खड़े रहे हैं. ………………..

by UB India News
July 7, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया पहुंचे हैं और मंगलवार उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 7, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ

सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की तेजी,निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा....

कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री – जाट, बनिया, पंजाबी या पूर्वांचली…

क्या दिल्ली की नई सरकार में भी होंगे दो डिप्टी सीएम?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend