ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज लोकसभा में पेश होगा नया इनकम टैक्स बिल 2025

UB India News by UB India News
February 14, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
जनधन और बेसिक सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी गुरुवार को लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल 2025 पेश कर सकती है. इस बिल में इनकम टैक्स से जुड़े कानूनों, भाषा और आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रावधान शामिल होने की उम्मीद है. इसके साथ वित्त मंत्री वर्चुअल डिजिटल एसेट यानी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भी कोई कैटेगरी बनाई जा सकती है. दरअसल, जानकारों का मानना है कि सरकार सोने और बुलियन जैसी मौजूदा कैटेगरी के साथ-साथ सर्च के दौरान ‘अघोषित आय’ के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को कैटेगराइज कर सकती है.

नए बिल के तहत अघोषित आय में ये चीजें शामिल

नए इनकम टैक्स बिल 2025 के तहत, ‘अघोषित आय’ में ‘पैसा, गोल्ड, ज्यूलरी, वर्चुअल डिजिटल एसेट या अन्य कीमती चीजों’के साथ-साथ किसी भी इंट्री या ट्राजैक्शन से संबंधित खर्च और कमाई शामिल है जो आंशिक या पूर्ण रूप से अघोषित आय को रिप्रेजेंट करती है.

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

किप्टोकरेंसी को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नए आयकर विधेयक में 23 चैप्टर्स और 16 शिड्यूल हैं. इसमें डिजिटल ट्रांजैक्शन और क्रिप्टो को लेकर नए नियम या कानून होने की बात कही जा रही है. बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कोई नियम नहीं बनाया गया है, लेकिन केंद्रीय बजट 2023 में वित्त मंत्री ने कहा था कि वह आगामी समय में इसको लेकर कानून पेश करेंगी. ऐसे में नए आयकर विधायक में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर नियमों के ऐलान की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

क्रिप्टो या VDA पर लगे टैक्स में कोई बदलाव नहीं

बता दें कि नए इनकम टैक्स बिल में क्रिप्टोकरेंसी या वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर लगने वाले टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एसेट्स के ट्रांसफर से होने वाली किसी भी इनकम पर बिना किसी कटौती और छूट के 30 प्रतिशत टैक्स बरकरार रहेगा. इसके अलावा, डिजिटल एसेट्स को ट्रांसफर करने के लिए किए गए पेमेंट पर 1 प्रतिशत का TDS भी देना होगा.

दरअसल, वित्त अधिनियम 2022 के तहत वीडीए ट्रांसफर करते समय पेमेंट पर टीडीएस के संबंध में एक नया सेक्शन 194S शुरू किया गया था. इस सेक्शन के मुताबिक, कोई भी वेतनभोगी व्यक्ति वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांसफर के लिए 10,000 रुपये से अधिक का भुगतान करता है, तो उस पर वीडीए की वैल्यू का 1% TDS लगेगा. वहीं, बिजनेसमैन के लिए टीडीएस काटने की यह लिमिट 50,000 रुपये से ज्यादा सेट की गई है.

इनकम टैक्स बिल 2025 से जुड़े 5 अहम बदलाव…

1. टैक्स ईयर का कॉन्सेप्ट

  • नए बिल में टैक्स ईयर का नया कॉन्सेप्ट लाया जाएगा। अभी असेसमेंट ईयर और प्रीवियस ईयर की वजह से टैक्सपेयर्स को कई दिक्कतें होती हैं। कई लोग टैक्स भरते और रिटर्न फाइल करते समय असेसमेंट ईयर और फाइनेंशियल ईयर (पिछला साल) में कन्फ्यूज हो जाते हैं।
  • टैक्स ईयर के एक ही कॉन्सेप्ट से टैक्सपेयर्स को यह समझने में आसानी होगी कि वे किस साल का टैक्स भर रहे हैं और रिटर्न फाइल कर रहे हैं। मान लीजिए, आप 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक कमाएंगे तो यह आपका टैक्स ईयर 2025-26 होगा।

2. फाइनेंशियल ईयर में कोई बदलाव नहीं

  • टैक्सपेयर्स को याद रखना चाहिए कि फाइनेंशियल ईयर में कोई बदलाव नहीं होगा। यह 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च को खत्म होगा। नया बिल कैलेंडर ईयर को टैक्स ईयर के तौर पर नहीं मानेगा।

3. धाराओं में बदलाव

  • नए बिल में कई धाराओं में भी बदलाव हो सकता है। मौजूदा एक्ट में, इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग सेक्शन 139 के तहत आती है जबकि न्यू टैक्स रिजीम सेक्शन 115BAC के तहत। नए बिल में इन दोनों धाराएं बदल सकती हैं।

4. रेजिडेंसी कानूनों में कोई बदलाव नहीं

  • नए बिल में रेजिडेंसी कानूनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये नए एक्ट में भी वैसे ही रहेंगे। मौजूदा कानून रेजिडेंसी को तीन कैटेगरी में बांटा गया है: ऑर्डिनरी, नॉन-ऑर्डिनरी और एनआरआई। टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेजिडेंसी कानूनों में बदलाव की जरूरत है।
  • मौजूदा कानूनों के तहत टैक्सपेयर्स को पिछले 10 सालों का रेकॉर्ड देखना पड़ता है ताकि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में उनकी रेजिडेंसी का पता चल सके। मतलब अगर आप भारत में कितने दिन रहे, यह जानने के लिए पिछले 10 साल का हिसाब देखना पड़ता है।

5. ITR में कोई बदलाव नहीं

  • बजट 2025 में की गई घोषणा के मुताबिक टैक्सपेयर्स की आसानी के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा, आयकर स्लैब और पूंजीगत लाभ कराधान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब रिटर्न भरने की आखिरी तारीख, टैक्स स्लैब और कैपिटल गेन्स टैक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
PM मोदी अमेरिका पहुंचे, भारी बर्फबारी के बीच PM मोदी का वार्म वेलकम, आज रात ट्रम्प से मिलेंगे

PM मोदी अमेरिका पहुंचे, भारी बर्फबारी के बीच PM मोदी का वार्म वेलकम, आज रात ट्रम्प से मिलेंगे

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ

सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की तेजी,निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend