ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिल्कीपुर में योगी का भगवा परचम लहराया , 60 हजार से अधिक वोटों से सपा हारा ……….

UB India News by UB India News
February 9, 2025
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
मिल्कीपुर में योगी का भगवा परचम लहराया , 60 हजार से अधिक वोटों से सपा हारा ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ ही भाजपा ने अयोध्या की हार का बदला समाजवादी पार्टी से ले लिया है. क्योंकि यह सीट पहले समाजवादी पार्टी के कब्जे में था. इसी सीट से अवधेश प्रसाद विधायक थे. लेकिन अयोध्या से सांसदी जीतने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी. इसके बाद समाजवादी पार्टी ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार के तौर पर उतारा था. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रभान पासवान को टिकट दिया था. इस सीट पर हुए उपचुनाव का पूरा मैनेजमेंट सीएम योगी ने खुद संभाला था.

मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव का नतीजा अब धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगा है. करीब 15 राउंड पूरा होने के बाद बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान 38000 वोटों से आगे हो गए हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद लगातार पीछे चल रहे हैं. अब बस 15 राउंड की गिनती बची हुई है. बीजेपी नेता मिल्कीपुर में जीत को लेकर आशवस्त हो गए हैं.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है. अभी तक 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 17000 वोटों से बढ़त बना ली है. बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान पहले राउंड की ही गिनती से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद पीछे चल रहे हैं.

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई है. इसके बाद ईवीएम मशीन के वोट गिने जाएंगे. बताया जा रहा है कि पहला रुझान सुबह 10 बजे के आसपास आएगा. मिल्कीपुर में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है. बीजेपी की तरफ से चंद्रभानु पासवान मैदान में हैं तो वहीं सपा की तरफ से अजीत प्रसाद हैं. अजीत प्रसाद अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं.

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे, जिसके लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वोटों की गिनती कुल 30 राउंड में होगी और इसके लिए कुल 14 टेबल लगाए गए हैं. बता दें कि स्ट्रांग रूम में रखे गए ईवीएम की समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रखवाली की. इस बार मिल्कीपुर में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला है. भाजपा की तरफ से चंद्रभानु पासवान मैदान में हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से अजीत प्रसाद मैदान में हैं. अजीत प्रसाद अयोध्या के मौजूदा सांसद अवधेस प्रसाद के बेटे हैं.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आज सामने आएगा. आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. शुरुआती दौर में रुझान सामने आएंगे और जैसे-जैसे गिनती के राउंड आगे बढ़ते जाएंगे, वैसे-वैसे नतीजे की तस्वीर स्पष्ट होती जाएगी. इस बार मिल्कीपुर का मुकाबला समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में है. एक तरफ जहां भाजपा मिल्कीपुर जीतकर अयोध्या की हार का बदला लेने की कोशिश में है. वहीं सामजवादी पार्टी मिल्कीपुर जीतकर भाजपा को कड़ी पटखनी देना चाहती है. 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या से भाजपा को हार मिली थी, जो कि अप्रत्याशित थी. मिल्कीपुर में भाजपा की तरफ से चंद्रभानु पासवान मैदान में हैं तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद मैदान में हैं. चुनाव के नतीजे से पहले जो एग्जिट पोल जारी किए गए, उसमें समाजवादी पार्टी को हार मिलती हुई दिखाई दी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 5, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

Next Post
जनता को जो भी फैसला है उसे हम स्वीकार करते हैं, मैं इस जीत के लिए बीजेपी को बहुत बहुत बधाई देता हूं……

जनता को जो भी फैसला है उसे हम स्वीकार करते हैं, मैं इस जीत के लिए बीजेपी को बहुत बहुत बधाई देता हूं......

महाकुंभ में भीड़, 4 किमी लंबा जाम ,  13 जनवरी से अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान ……

महाकुंभ में भीड़, 4 किमी लंबा जाम , 13 जनवरी से अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान ......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend