ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जमुई में मिली रहस्यमयी गुफा!

UB India News by UB India News
January 28, 2025
in TAZA KHABR, जमुई
0
जमुई में मिली रहस्यमयी गुफा!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है, इसकी वजह है एक रहस्यमयी गुफा का दिखना, जिसके बारे में हर कोई जानने को उत्सुक है. दरअसल कुछ लकड़हारे जंगल गए थे. इसी बीच में जंगल में उन्हें एक गुफा दिखाई दी. जब उन लोगों ने गुफा के अंदर जाने की कोशिश की, तो उनके सामने जो नजारा दिखा उसे देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं. लोग यह समझ नहीं पा रहे थे, कि वह गुफा के अंदर जिस चीज को देख रहे हैं वह वाकई सच है, या उन्हें किसी बात का भ्रम हुआ है. गुफा के अंदर का नजारा देखकर पूरा गांव आश्चर्यचकित है, और अब पूरा का पूरा गांव ही गुफा के बाहर बैठकर भजन-कीर्तन कर रहा है. लोग गुफा के आसपास इकट्ठे होकर गुफा के रहस्य को जानने के लिए प्रयासरत हैं.

गुफा के रहस्य जानने की कोशिश में ग्रामीण
दरअसल जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के पंचकूला जंगल स्थित पहाड़ियों में एक रहस्यमई गुफा की बात सामने आने के बाद से ही, स्थानीय इलाके में यह चर्चा का विषय बन गई है. ग्रामीण गुफा के चारों तरफ बैठ गए हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है, कि गुफा के अंदर एक शिवलिंग है, तथा वहां एक ऋषि की जैसी एक प्राचीन मूर्ति है, जो तपस्या की अवस्था में बैठी है. इसके बाद से ग्रामीणों के बीच आस्था और भक्ति का भी माहौल देखने को मिल रहा है. गुफा के अंदर जाने का रास्ता काफी संकरा है, इसके बावजूद भी लोग टॉर्च लेकर गुफा के अंदर प्रवेश कर रहे हैं तथा हर कोई इसका रहस्य जानने की कोशिश में लगा हुआ है.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

लकड़हारों ने बताई पूरी कहानी
वहीं स्थानीय ग्रामीण हीरा मांझी ने बताया, कि गांव के कुछ लोग जंगल की तरफ लकड़ी लाने गए थे. लेकिन इस दौरान उन्होंने गुफा का एक द्वार खुला देखा. जब लोग गुफा के अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें अंदर एक शिवलिंग और एक ऋषि की प्रतिमा दिखाई थी. गौरतलब है कि यह गुफा जिले के प्रसिद्ध कुकुरझप डैम से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित है. गुफा के ऊपर बड़ी-बड़ी चट्टानें है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवक टॉर्च लेकर गुफा में घुसने का प्रयास कर रहे हैं, तथा लोग काफी मशक्कत कर रहे हैं.

लोगों ने मूर्ति बाहर निकलवाने की मांग की
वहीं इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण गुफा के बाहर बैठकर भजन-कीर्तन कर रहे हैं. लोगों ने यह मांग की है, कि इस गुफा का दरवाजा खुलवा कर प्रशासन के द्वारा इसके अंदर की प्रतिमा को बाहर निकलवाया जाए, ताकि लोग पूजा-पाठ कर सकें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

Next Post
चीनी कंपनी DeepSeek के AI करिश्मे से हिला अमेरिकी शेयर बाजार

चीनी कंपनी DeepSeek के AI करिश्मे से हिला अमेरिकी शेयर बाजार

जाति है कि जाती नहीं...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend