ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर कैसे मान गया चीन?

UB India News by UB India News
January 29, 2025
in अध्यात्म, खास खबर, ब्लॉग
0
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर कैसे मान गया चीन?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और चीन के बीच सालों तक रिश्तों पर जमी बर्फ अब पिघलने लगी है. भारत और चीन अब नए सिरे से दोस्ती का हाथ बढ़ा चुके हैं. पुरानी बातें भूलकर दोनों रिश्तों की नई पटकथा लिखने में जुट चुके हैं. इसका असर भी जमीन पर दिखने लगा है. पहले तो एलएसी पर सीमा विवाद सुलझा. दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे. जहां-जहां तनाव था, वहां से डिसइंगेजमेंट हो गया. अब कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सफलता हाथ लगी है. जी हां, भारत और चीन फिर से कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू करेंगे. दोनों देश सीधी उड़ान पर भी सहमत हो चुके हैं. भारत और चीन ने सोमवार को अपने रिश्तों के पुननिर्माण की दिशा में यह अहम घोषणा की. इसके तहत इस साल गर्मी के मौसम में कैलाश मानसरोवर की यात्रा फिर से शुरू होगी.

कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत भारत और चीन के रिश्तों में मील का पत्थर है. 2020 के बाद से ही कैलाश मानसरोवर यात्रा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें बंद हैं. कैलाश मानसरोवर यात्रा पांच साल बाद शुरू होगी. साल 2020 में भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी और पैंगोंग त्सो झील के पास झड़पें हुई थीं. इन झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. तनाव इतना था कि दोनों देशों ने सीमा पर अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी थी. हर तरह के संबंध तोड़ दिए थे. कैलाश मानसरोवर की यात्रा बंद हो गई थी. भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान की सेवा बंद हो गई थी. मगर अब सब पहले की तरह नॉर्मल होने जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने पर कैसे चीन मान गया. आखिर इस फैसले के पर्दे के पीछे की कहानी क्या है?

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या है पर्दे के पीछे की कहानी
भारत और चीन के बीच रिश्ते सुधरने की सबसे अहम वजह है वार्ता यानी बातचीत. जी हां, 2020 में रिश्तों में दरार पड़ने के बाद भी दोनों देशों ने लगातार बातचीत की है. इन्हीं बातचीत का नतीजा है कि अब दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य होने लगे हैं. हालांकि, इसकी पटकथा दिल्ली से 3750 किलोमीटर दूर स्थित रूस के कजान शहर में लिखी गई. जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई. पिछले साल अक्टूबर महीने पीएम मोदी और शी जिनपिंग कजान शहर में थे. मौका था ब्रिक्स समिट का. ब्रिक्स समिट के इतर पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात हुई थी. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. इस मुलाकात में ही सीमा पर शांति और दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने पर सहमति बनी थी. इसी दौरान सीमा पर तनाव कम करने, कैलाश मानसरोवर यात्रा और डायरेक्ट फ्लाइट की बहाली पर पीएम मोदी ने जिनपिंग को समझाया था. यही वह मुलाकात थी, जिसके बाद भारत और चीन के बीच बातचीत का चैनल सक्रिय हो गया था.

मुलाकातों से बनी बात
खुद भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी माना है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा की फिर से बहाली और सीधी उड़ानों को शुरू होने के पीछे पीएम मोदी और शी जिनिपंग के बीच मुलाकात ही है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अक्टूबर में कजा में हुई बैठक में सहमति बनी थी, विदेश सचिव मिसरी और चीनी उप विदेश मंत्री सुन ने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की ‘व्यापक’ समीक्षा की और संबंधों को ‘‘स्थिर करने और पुनर्निर्माण’ करने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी चीन से संबंधों को और बेहतर करने के लिए रविवार को बीजिंग के दौरे पर गए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
एक देश, एक समय: क्या पूरे भारत में एक ही टाइम होना सही है?

एक देश, एक समय: क्या पूरे भारत में एक ही टाइम होना सही है?

शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी , निफ्टी में भी मंगल ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend