ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार चुनाव में प्रेशर पॉलिटिक्स………….

UB India News by UB India News
January 27, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार चुनाव में प्रेशर पॉलिटिक्स………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का दंगल जारी है. इस बीच सियासी उबाल दिल्ली से बिहार तक में देखा जा रहा है. बिहार में भी विधानसभा चुनाव इसी साल है. इस कारण दिल्ली से बिहार तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस राजनीतिक हलचल के केंद्र में फिलहाल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी हैं. बीते कुछ दिनों से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कारण सियासी हलचल मची हुई है. कल यानी 24 जनवरी को जीतन राम मांझी ने एक तस्वीर डाली जिसके बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक कयासों का बाजार गर्म हो चुका है. दरअसल मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलने की अपनी एक तस्वीर डाली.

कहा जा रहा है कि जीतन राम मांझी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट नहीं मिलने पर नाराज चल रहे हैं. वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट चाहते थे. NDA में अच्छी जगह पाने के बावजूद भी उन्हें दिल्ली में एक भी विधानसभा सीट नहीं दिया गया. वहीं NDA के सहयोगी दल JDU और चिराग पासवान की पार्टी LJP को 1-1 सीट मिली. अब मांझी इससे नाराज बताए जा रहे हैं. और बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत स्थिति बनाने के लिए अभी से ही प्रेशर पॉलिटिक्स की शुरुआत कर चुके हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

दिल्ली में सीट नहीं मिलने के बाद फैली गफलत
दिल्ली में सीट नहीं मिलने के बाद जीतन राम मांझी की ओर कई गफलत फैलाई गई. पहले उनके केंद्रीय मंत्री पद छोड़ने की गफलत फैली. उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वह NDA से नाराजगी जाहिर करते हुए दिख रहे थे. वीडियो में वह कहते हुए देखे गए कि वह दिल्ली में सीट नहीं मिलने से नाराज हैं. वीडियो में उन्होंने कहा था, ‘बात हमारी आगे बढ़ती है, लगता है कैबिनेट हमको छोड़ना पड़ेगा.’

हालांकि जब वीडियो वायरल हुआ तो उन्होंने इस बात पर सफाई भी दी. बाद में उन्होंने इन तमाम बातों को भ्रामक बता दिया और कहा कि मैं मरते दम तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का साथ नहीं छोडूंगा. उन्होंने अपने पोस्ट में सफाई देते हुए कहा था मैंने मुंगेर की सभा में हो रही देरी को लेकर कहा था कि ‘आप लोग लेट कर रहें हैं जिसके कारण मेरी फ्लाइट छूट जाएगी और मुझे कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा’.

क्या प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं जीतन राम मांझी?
बिहार में हम पार्टी के 4 विधायक हैं. वहीं लोकसभा की बात करें तो 1 सांसद जोकि जीतन राम मांझी खुद है. इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 40 सीट की डिमांड कर रही है. NDA में 40 सीट पाना बहुत ही मुश्किल दिख रहा है. लेकिन जीतन राम मांझी इन दिनों जिस तरह के कदम उठा रहे हैं उससे साफ लग रहा है कि वह प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं. नीतीश कुमार से उनका मिलना भी इसी तरफ संकेत दे रहा है.

नीतीश कुमार भी दे रहे हैं संकेत?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को भी दिल्ली में एक ही सीट मिली. हालांकि नीतीश कुमार के राजनीतिक कदम को समझना टेढ़ी खीर है. मणिपुर में उन्होंने सरकार से समर्थन वापस ले लिया. हालांकि उनके समर्थन वापस लेने से बीजेपी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा. लेकिन बिहार से दिल्ली तक कई मायने निकाले जा रहे हैं. नीतीश कुमार ने हाल ही में कुछ ऐसे बयान दिए थे, जिनसे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी. उनके इन बयानों के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे आने वाले समय में कोई बड़ा राजनीतिक कदम उठा सकते हैं. लेकिन अभी तक ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है.

वहीं जीतन राम मांझी से मुलाकात की जो तस्वीर सामने आई है, उस तस्वीर में भी उन्होंने संकेत देने की कोशिश की है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि जो सबसे शानदार कुर्सी है उसपर जीतन राम मांझी को बिठाया गया है. अक्सर नेताओं के मुलाकात की तस्वीरों में कुर्सी भी मायने रखता है. और लोग इसे समझने की कोशिश करते हैं कि नेताओं के मुलाकात में किसे कौन सी कुर्सी दी जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
अमेरिकी कोर्ट में भारत की बड़ी जीत , तहव्वुर राना को भारत लाए जाने का रास्ता साफ

मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा भारत लाया जाएगा

स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend