ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चाय बेचने वाले की वजह से हुआ जलगांव ट्रेन हादसा!

UB India News by UB India News
January 23, 2025
in TAZA KHABR, दुर्घटना, परिवहन
0
चाय बेचने वाले की वजह से हुआ जलगांव ट्रेन हादसा!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई जिससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्री इतना डर गए कि वह चलती ट्रेन से ही कूदने लगे। इसके बाद यात्री दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस घटना में 13 लोगों की जान चली गई। अब इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बड़ा खुलासा किया है।

डिप्टी CM ने बताया, कैसे हुआ जलगांव ट्रेन हादसा

अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि जलगांव ट्रेन दुर्घटना, पुष्पक एक्सप्रेस के अंदर एक चाय बेचने वाले द्वारा ट्रेन में आग लगने की ‘‘अफवाह’’ का नतीजा थी। इस अफवाह के कारण लोग घबरा गए और कुछ यात्री ट्रेन से कूद गए। दुर्घटना उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम हुई। मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आपातकालीन चेन खींचने की घटना के बाद कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतरे थे और वह विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

‘पैंट्री से चायवाला चिल्लाकर बोला कोच में आग लग गई’

पवार ने पुणे में पत्रकारों से कहा, ‘‘पैंट्री से एक चायवाला चिल्लाकर बोला कि कोच में आग लग गई है।’’ उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से आए दो यात्रियों ने यह आवाज सुनी और अन्य लोगों को यह गलत सूचना दी, जिससे उनके सामान्य डिब्बे और बगल के कोच में लोगों में दहशत फैल गई। पवार ने बताया कि घबराकर कुछ यात्री खुद को बचाने के लिए ट्रेन के दोनों तरफ के दरवाजों से कूद गए। ट्रेन की रफ्तार तेज थी, तभी एक यात्री ने आपातकालीन चेन खींच दी। उन्होंने बताया, ‘‘ट्रेन के रुकने के बाद लोग उतरने लगे और पास की पटरी से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।’’

अफवाह फैलाने वाले 2 यात्री भी हुए घायल

पवार ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्रियों की जान चली गई और उनके शव क्षत-विक्षत हो गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह दुर्घटना आग लगने की अफवाह का नतीजा थी।’’ उन्होंने कहा कि मरने वाले 13 लोगों में से 10 की पहचान हो गई है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले दो यात्री भी इस घटना में घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री और अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ देर बाद दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

Next Post
महाकुंभ भारत की कालातीत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक, आस्था और सद्भाव का उत्सव’: पीएम मोदी

'विकसित भारत के लिए एकजुट होना होगा'.....

27 जनवरी को गंगा में पवित्र डुबकी लगाएंगे अमित शाह……..

27 जनवरी को गंगा में पवित्र डुबकी लगाएंगे अमित शाह........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend