ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पटना में ,तेजस्वी यादव पर बड़ा फैसला कर सकते हैं लालू यादव !

UB India News by UB India News
January 19, 2025
in खास खबर, पटना, राजद
0
राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पटना में ,तेजस्वी यादव पर बड़ा फैसला कर सकते हैं लालू यादव !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं और प्रदेश के राजनीतिक दल सांगठनिक स्तर पर भी खुद को मजबूत करने की कवायद में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पटना में होने वाली है. बिहार मीटिंग से पहले प्रदेश की राजनीति में अटकलों का बाजार का फिर गर्म है. कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की उपस्थिति में पार्टी की ओर से कई प्रस्ताव रखे जाएंगे और उस पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मुहर लगेगी. बता दें कि हर 3 साल में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले होते हैं.

इसी वर्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के अध्यक्षों का भी चुनाव होना है. ऐसे में इस बैठक को देखते हुए खास बात यह है कि बैठक में राष्ट्रीय निर्वाचन और सह निर्वाचन अधिकारियों की भी घोषणा की जानी है. इसके साथ ही पंचायत से लेकर राष्ट्रीय कमेटी के गठन के लिए भी चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है.यह जानकारी भी निकाल कर आ रही है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी कुछ बड़ा फैसला किया जा सकता है.

आरजेडी में तेजस्वी यादव के प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!
इस बीच पार्टी सूत्रों से जो जानकारी मिली है, इसके अनुसार राष्ट्रीय जनता दल कई प्रस्ताव पास करेगी जिनमें तेजस्वी यादव की घोषित माई बहन योजना, वृद्धवास्था पेंशन योजना राशि में बढ़ोतरी के साथ 200 यूनिट फ्री बिजली जैसे प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा सकती है. वहीं, चर्चा यह भी है की बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन की मजबूती के लिए कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. जानकारी यह भी आ रही है कि इस बैठक में या प्रस्ताव पास किया जा सकता है कि तेजस्वी ने यादव के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा. इसका आधिकारिक ऐलान स्वयं लालू प्रसाद यादव कर सकते हैं.

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

लालू यादव की उपस्थिति में लिए जाएंगे बड़े फैसले
प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी नाम को लेकर भी चर्चा काफी छिड़ी हुई है. कहा जा रहा है कि हो सकता है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो जाए. हालांकि, पार्टी के इतिहास को देखें तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ऐसी घोषणाएं कभी नहीं की गई हैं. ऐसे में यह संभावना कम है कि आज प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो. बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव करेंगे.

राजद कार्यकारिणी की बैठक में ये होंगे शामिल
राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधायक तेज प्रताप यादव, सांसद मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी सहित सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पदाधिकारी भी शामिल होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि राजद आगामी चुनाव को देखते हुए कैसे फैसले करता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
राहुल गांधी के हाथ में फिर होगा संविधान और निशाने पर होगी केंद्र सरकार

राहुल गांधी के हाथ में फिर होगा संविधान और निशाने पर होगी केंद्र सरकार

सीएम पूरे राज्य में ‘महिला संवाद’ करेंगे, 225.78 करोड़ खर्च होंगे

महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण से बदली बिहार की सियासत...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend