ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसेक्स 423 अंक गिरकर 76,619 पर बंद:निफ्टी भी 109 अंक फिसला

UB India News by UB India News
January 18, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 423.49 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,619.33 और निफ्टी 108.60 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 23,203.20 पर था। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, प्राइवेट बैंक और सर्विसेज इंडेक्स लाल निशान में और फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे।

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी बिकवाली देखने को मिली। बाजार के सभी बड़े सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 423.49 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,619.33 और निफ्टी 108.60 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 23,203.20 पर था। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 123.85 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 54,607.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 28.75 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 17,672.05 पर बंद हुआ।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

तेजी और गिरावट

ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, प्राइवेट बैंक और सर्विसेज इंडेक्स लाल निशान में और फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे। सेंसेक्स पैक में जोमैटो, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एलएंडटी, आईटीसी, सनफार्मा, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, मारुति सुजुकी और एनटीपीसी टॉप गेनर्स थे। वहीं, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स थे।

बाजार में हो सकता है करेक्शन

व्यापक बाजार का रुझान सकारात्मक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,054 शेयर हरे निशान में, 1,888 शेयर लाल निशान में और 123 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार, रूपक दे ने कहा कि निफ्टी पर पूरे कारोबारी सत्र में दबाव देखा गया। बाजार का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है। इंडेक्स 23,400 के नीचे बना हुआ है और गिरावट की स्थिति में 23,000 एक मजबूत सपोर्ट है। अगर यह टूटता है तो बाजार में बड़ा करेक्शन देखने को मिल सकता है।

दिन भर का हाल

सुबह करीब 9.30 बजे सेंसेक्स 325.79 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,717.03 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 86.80 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,225 पर कारोबार कर रहा था। एफआईआई ने 16 जनवरी को 4,341.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,928.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

आज एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.31% और कोरिया के कोस्पी में 0.16% की गिरावट रही। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.18% की तेजी रही।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 16 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,341 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,928 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 16 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.16% की गिरावट के साथ 43,153 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.21% गिरकर 5,937 बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.89% की गिरावट रही।

स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स के IPO का आज दूसरा दिन स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड का IPO का आज यानी 17 जनवरी को दूसरा दिन है। निवेशक इस इश्यू के लिए 20 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 23 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
भारतीय अर्थव्यवस्था वर्तमान वित्त वर्ष में भी शानदार प्रदर्शन करने वाली है……..

भारत की विकास दर आने वाले दो वित्त वर्षों में 6.7 परसेंट पर रहेगी, वर्ल्ड बैंक ने दिया अनुमान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल पटना दौरे पर ……….

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल पटना दौरे पर ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend