दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है. बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा यह संकल्प पत्र जारी किया है. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब वादा पूरे होने की गारंटी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली BJP प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं.
कुछ ही दिनों पहले दिल्ली भाजपा की घोषणापत्र समिति की ओर से केंद्रीय नेतृत्व से कई सिफारिशें की गई थीं. इनमें महिलाओं के लिए 2,500 रुपये मासिक भत्ता, आम घरों के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और पूजा स्थलों के लिए 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की बात कही गई थी.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है. दिल्ली की चुनावी दंगल में मुकाबला तीन पार्टियों के बीच है. यहां मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणिय है. यहां AAP की पिछले 12 सालों से सरकार है. वहीं कांग्रेस फिर से सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही है. BJP की बात करें तो वह 28 सालों से दिल्ली की कुर्सी से दूर है. दिल्ली चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं.
चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है. मतदान 5 फरवरी को होना है और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे. इस दिन पता चल जाएगा कि दिल्ली की जनता किसे अपना आशीर्वाद देगी.
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली BJP प्रदेश कार्यालय में कहा- “मेनिफेस्टो पहले भी आते थे, लेकिन आप भी भूल जाते थे और राजनीतिक पार्टियां भी भूल जाती थी कि उन्होंने क्या कहा था। लेकिन ये राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन है कि आज मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र’ में परिवर्तित हो गया है। संकल्प से सिद्धि की ओर जाने का मंत्र भी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिया है। भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। इसलिए एक वाक्य भारत और दिल्ली की जनता के मन में समा गया है कि ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी है’। हमने गरीब कल्याण, सुशासन, गुड गवर्नेंस, महिला सम्मान, विकास, युवाओं और किसानों का सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा में लाने को अपना objective बनाया और आज मुझे खुशी है कि नीति आयोग के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं।”
महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश की गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी और होली, दीवाली पर एक एक सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने ये भी बताया कि दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वो सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी। उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त भी किया जाएगा।
जनता से सुझाव लेकर बना संकल्प पत्र
जेपी नड्डा ने बताया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को दिल्ली के मतदाताओं के सुझाव पर तैयार किया गया है। लगभग 1 लाख 80 हजार फीडबैक हमें मिले हैं। 12 हजार छोटी-बड़ी सभाओं के माध्यम से चर्चा की गई और 41 LED Vans के माध्यम से विचार एकत्र किए गए हैं। नड्डा ने कहा कि आज अपने संकल्प पत्र का पहला भाग मैं आपके सामने जारी कर रहा हूं। दूसरा और तीसरा भाग भी जल्द ही आपके सामने रिलीज किया जाएगा।
कब है दिल्ली में चुनाव?
दिल्ली विधानसभा का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। यहां आम आदमी पार्टी, भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतर रही है। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 की तारीख को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।
दिल्ली चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन
दिल्ली चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है. मतदान 5 फरवरी को होना है और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे. इस दिन पता चल जाएगा कि दिल्ली की जनता किसे अपना आशीर्वाद देगी. दिल्ली विधानसभा चुनाव पर पल-पल के अपडेट के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहिए.
AAP के नहले पर BJP का दहला, आज संकल्प जारी होगा संकल्प पत्र
दिल्ली चुनाव में दंगल जारी है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे. पार्टी का संकल्प पत्र शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जारी किया जा सकता है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली BJP प्रदेश कार्यालय आएंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.
कुछ ही दिनों पहले दिल्ली भाजपा की घोषणापत्र समिति की ओर से केंद्रीय नेतृत्व से कई सिफारिशें की गई थीं. इनमें महिलाओं के लिए 2,500 रुपये मासिक भत्ता, आम घरों के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और पूजा स्थलों के लिए 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की बात कही गई थी.
केजरीवाल में पीएम मोदी से लगाई ये गुहार
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शहर की मेट्रो में यात्रा करने वाले छात्रों के लिए 50% छूट की मंजूरी देने का आग्रह किया है. शुक्रवार को पीएम मोदी को लिखे एक पत्र में केजरीवाल ने कहा कि इस प्रस्ताव को लागू करने में होने वाले नुकसान को केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों को मिलकर वहन करना चाहिए.







