ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली का दंगल जीतने के लिए हर दांव-पेच की आजमाइश, मोदी ने की सीक्रेट मीटिंग

UB India News by UB India News
January 12, 2025
in खास खबर, दिल्ली
0
दिल्ली का दंगल जीतने के लिए हर दांव-पेच की आजमाइश, मोदी ने की सीक्रेट मीटिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली का दंगल जीतने के लिए हर दांव-पेच की आजमाइश हो रही है. दिल्ली चुनाव में कैसे जीत दर्ज की जाए, इसकी रणनीति बनाने में सभी पार्टियां जुटी हैं. भाजपा 27 साल का सूखा खत्म करने की रणनीति बना रही है. आम आदमी पार्टी जीत का चौका लगाने को बेताब है. वहीं, कांग्रेस भी इस बार आक्रामक होकर वनवास खत्म करना चाहती है. अब तक की फाइट से लग रहा है कि दिल्ली में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने करीब-करीब सभी सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए हैं. दिल्ली की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं. हालांकि, भाजपा ने अभी 29 सीटों पर ही पत्ते खोले हैं. बाकी 41 सीटों के लिए भाजपा में अब भी मंथन जारी है. इसे लेकर ही शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार देर शाम को बैठक हुई.

दरअसल, दिल्ली चुनाव 2025 इस बार भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी है. भाजपा दिल्ली की कुर्सी से 27 साल से दूर है. हरियाणा और महाराष्ट्र की जीत की लय को भाजपा दिल्ली में भी बरकरार रखना चाहती है. यही वजह है कि पीएम मोदी खुद भाजपा की ओर से दिल्ली चुनाव की कमान संभाल चुके हैं. दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर खुद पीएम मोदी और अमित शाह की नजर है. इसकी झलक तब दिखी, जब दिल्ली में कैंडिडेट लिस्ट पर चर्चा करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार शाम को बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष समेत कई दिग्गज मौजूद थे.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

पीएम मोदी की सीक्रेट मीटिंग
दिल्ली की बाकी बची सीटों पर कैंडिडेट के लिए चर्चा हो गई. माना जा रहा है कि आज भाजपा की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी हो सकती है. बैठक में सबके सामने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को फाइनल करने के लिए काफी देर तक मंथन तो हुआ ही. साथ ही एक और चीज हुई, जिसकी खबर किसी को नहीं लगी. जी हां, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से इतर पीएम मोदी ने एक अलग बैठक की. यह बैठक काफी सीक्रेट थी. इस बैठक में केवल तीन लोग मौजूद थे. पीएम मोदी, अमित शाह और बीएल संतोष. यह बैठक करीब एक घंटे तक चली. माना जा रहा है कि इस बैठक में ही पीएम मोदी और अमित शाह ने दिल्ली कैंडिडेट लिस्ट और आम आदमी पार्टी को टक्कर देने वाली रणनीति पर चर्चा की. इस बैठक में ही तय हो गया कि भाजपा का दिल्ली में आप को हराने का क्या दांव होगा.

PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र
सूत्रों का कहना है कि पीएम, नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष की करीब 1 घंटे तक अलग से हुई बैठक के बाद उम्मीद की जा रही है कि आज सेकेंड कैंडिडेट लिस्ट जारी हो सकती है. इससे पहले केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाजपा नेताओं को पीएम मोदी ने जीत का मंत्र भी दिया. पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि दिल्ली की जनता का झुकाव भाजपा की तरफ बढ़ा है. लेकिन हमें चुनाव जीतने के लिए और मेहनत करनी होगी. हमें अरविंद केजरीवाल के झूठ को बेनकाब करना होगा. आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की असलियत जनता के बीच लानी होगी.

29 सीटों पर भाजपा ने खोले हैं पत्ते
दरअसल, दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा की 29 उम्मीदवारों की पहली सूची चार जनवरी को जारी की गई थी. पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है. भाजपा ने एक अन्य पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया है. यहां उनका मुकाबला मुख्यमंत्री और आप उम्मीदवार आतिशी से होगा. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले अमित शाह और जेपी नड्डा ने संभावित उम्मीदवारों की सूची और पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श करने के लिए शुक्रवार दिन में प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात की थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन निकले कैंसर के मरीज

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन 14 जनवरी को अपना आखिरी भाषण देंगे

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के प्रधानों से मुलाकात करेंगे अमित शाह

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के प्रधानों से मुलाकात करेंगे अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend