ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अयोध्या में हर तरफ भक्तिमय माहौल, प्रभु को विराजे पूरा हुआ एक साल , प्रतिष्ठा द्वादशी के उत्सव का उल्लास

UB India News by UB India News
January 12, 2025
in अध्यात्म
0
अयोध्या में हर तरफ भक्तिमय माहौल, प्रभु को विराजे पूरा हुआ एक साल , प्रतिष्ठा द्वादशी के उत्सव का उल्लास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज के दिन को इतिहास के पन्ने में साल 2024 में ही दर्ज कर गया था. हिंदी तिथि के अनुसार आज ही के दिन ठीक 1 वर्ष पहले 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान हुए थे और आज 1 साल पूरा हो गया है. श्री राम मंदिर ट्रस्ट प्रभु राम के विराजमान होने के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है. इसमें देश दुनिया के भक्त के साथ देश के प्रख्यात लोग अपनी-अपनी प्रस्तुति प्रभु राम के सामने देंगे.

पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया। उनका दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया, फिर गंगाजल से नहलाया गया।

RELATED POSTS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा- राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी रामलला की महाआरती करेंगे।

राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। दिल्ली, हिमाचल समेत 10 राज्यों से लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगवाए हैं। यहां पर 5 हजार श्रद्धालु रामकथा सुनेंगे। इनमें 110 VIP गेस्ट होंगे।

मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, आज 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन करेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर 11 से 13 जनवरी तक उत्सव होंगे। इन 3 दिनों में VIP दर्शन नहीं होंगे। आम दर्शन सुबह 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक जारी रहेंगे।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।

प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं का तांता

प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं का तांता – अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं।

कितने बजे क्या होगा
आज लगभग 11:00 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचेंगे. एक वर्ष पूरा होने के मौके पर प्रभु राम का अभिषेक करेंगे और ठीक 12:20 पर महा आरती करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे. तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा जो राम जन्मभूमि परिसर में चार जगह और परिसर से सटे हुए अंगद टीला पर किया जा रहा है. अंगद टीला पर आम जन भी भाग ले सकते हैं. राम जन्मभूमि परिसर में सुबह से यज्ञ हवन का दौर शुरू हो गया है, भगवान के बीज मंत्रों का परायण किया जाएगा.

ये कार्यक्रम होंगे आयोजित
यात्री सुविधा केंद्र पर संगीतमय रामायण का आयोजन होगा. राम जन्म भूमि परिसर में सुबह यजुर्वेद का परायण होगा. अयोध्या समेत देश के प्रख्यात कथाकार रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव में भाग लेंगे. राम कथा कहेंगे तो वहीं भगवान की राग सेवा में अनुराधा पौडवाल. मालनी अवस्थी, स्वाती मिश्रा और कुमार विश्वास जैसे विश्व विख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुति करेंगे. राम जन्मभूमि परिसर से लेकर परिसर के बाहर तक राममय माहौल रहेगा. भगवान के मंदिर को फूलों से सजाया गया है. साथ ही रंग-बिरंगी लाइट भगवान राम लला के परिसर की शोभा बढ़ाएगी.

राग सेवा भी होगी
11 जनवरी को सुबह 8:00 बजे राम जन्मभूमि परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो जाएगा. सुबह 8:00 बजे से यजुर्वेद के 40 अध्याय का परायण होगा. 10:00 बजे सुबह भगवान राम लला का अभिषेक शुरू होगा. दोपहर 12:20 पर भगवान की महाआरती होगी. महाआरती के बाद भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा.

भगवान का अभिषेक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं करेंगे. शाम 3:00 से 5:00 बजे तक राम कथा का आयोजन किया जाएगा. राम जन्मभूमि मंदिर में शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक भगवान को बधाई गान सुनाया जाएगा. इसमें देश के प्रख्यात संगीतज्ञ भगवान के सामने और राग सेवा करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

by UB India News
July 17, 2026
0

पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों...

Next Post
कांग्रेस ने फंसा दी अरविंद केजरीवाल की गाड़ी !

कांग्रेस ने फंसा दी अरविंद केजरीवाल की गाड़ी !

दिल्ली का दंगल जीतने के लिए हर दांव-पेच की आजमाइश, मोदी ने की सीक्रेट मीटिंग

दिल्ली का दंगल जीतने के लिए हर दांव-पेच की आजमाइश, मोदी ने की सीक्रेट मीटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend