ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2025 के चुनाव में बिखर जाएगा महागठबंधन?

UB India News by UB India News
January 10, 2025
in पटना, लोजपा
0
2025 के चुनाव में बिखर जाएगा महागठबंधन?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक बयान में कहा है कि इंडिया गठबंधन सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव तक के लिए था. उनके इस बयान के बाद एनडीए के नेताओं की ओर से लगातार तंज कसा जा रहा है. शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि इंडिया गठबंधन को आज इन्हीं के घटक दलों ने स्वाहा कर दिया. मुझे नहीं लगता है कि बिहार में चुनाव आते-आते सभी विपक्षी दल एक साथ रह पाएंगे. उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा है कि इनको आदत हो गई है हर चुनाव में कुछ बोलने की, लेकिन नतीजा सबके सामने है.

चिराग पासवान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राज भवन पहुंचे थे. यहां से निकलने के बाद वे पत्रकारों से बात कर रहे थे. चिराग पासवान ने कहा कि किसी महत्वाकांक्षी दलों का गठबंधन होता है तो कभी एक साथ नहीं रह सकते हैं. ऐसे कुनबे को हम लोग कई बार बनते और बिगड़ते देखे हैं. अभी जो हाल है तो क्या बिहार में आरजेडी, वामदल और कांग्रेस सभी मिलकर चुनाव लड़ पाएंगे? मुझे नहीं लगता है कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव आते-आते तक ये सभी विपक्षी दल एक साथ रह पाएंगे.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

‘हर चुनाव में रटी-रटाई बात करते हैं’

दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए पर लगातार बयानबाजी करने पर चिराग पासवान ने कहा कि उनकी बोलने की आदत हो गई है. लोकसभा चुनाव के वक्त क्या बोलते थे कि सूपड़ा साफ हो जाएगा. खाता नहीं खुल पाएगा. क्या हुआ? रिजल्ट सबके सामने है. बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव हुआ. सब लोग जानते हैं क्या हुआ. हर चुनाव में यह लोग वही रटी-रटाई बात बोलते हैं.

चिराग ने कहा कि तरारी विधानसभा सीट को ये लोग पॉकेट की सीट मानते थे. उसको एनडीए ने जीतने का काम किया. बेलागंज विधानसभा सीट पर ये लोग कब्जा अपना मानते थे उसे भी एनडीए ने जीता. इन लोगों को बोलने की सिर्फ आदत हो गई है. एनडीए में हम सभी पांचो दल पूरी मजबूती और गर्मजोशी के साथ हैं. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीट एनडीए जीतेगा.

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और उजियारपुर सीट से विधायक आलोक मेहता के ठिकानों पर हुई रेड को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि जितनी भी एजेंसी चाहे ईडी हो, सीबीआई हो, इनकम टैक्स हो, इन लोगों को जानकारी मिलती है तो ये लोग जाते हैं, लेकिन आपने कुछ नहीं किया है तो आपको कुछ नहीं होने वाला है. दोषी पाए जाते हैं तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए की ताकत है. एनडीए के सभी पांचो दल साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हमारे सभी घटक दल के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हो रही है. 15 तारीख से यात्रा पर निकलने जा रहे हैं .यह गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं है, जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक एनडीए की सभी दलों के अध्यक्षों की बॉन्डिंग है.हमलोग बूथ स्तर तक लेकर जा रहे हैं. हम लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी कहा था कि बिहार में परिणाम अच्छे रहेंगे. ऐसे ही विधानसभा चुनाव में मानकर चलिए कि एनडीए 225 से अधिक सीटें जीत कर आएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
2025 के कैलेंडर एवं बिहार डायरी का लोकार्पण……..

2025 के कैलेंडर एवं बिहार डायरी का लोकार्पण........

दुर्लभ संयोग में 13 जनवरी से हो रही है महाकुंभ की शुरुआत, कुंभ के पहले दिन क्या है खास

आस्था, धर्म और परंपरा का अद्भुत संगम महाकुंभ 2025..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend