ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुबियंतो को रिपब्लिक डे के अवसर पर बुलाने में पेच कहां है?

UB India News by UB India News
January 11, 2025
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
सुबियंतो को रिपब्लिक डे के अवसर पर बुलाने में पेच कहां है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियों में भारत जुटा है. अतिथियों की लिस्ट तैयार है. कुछ को तो न्योता तक भेज दिया गया है. गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चीफ गेस्ट का नाम भी फाइनल हो गया है. न्योता भेज दिया गया है. दुनिया की सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश के चीफ ही गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे. भारत सरकार ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियंतो को रिपब्लिक डे पर चीफ गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया है. मगर अब तक सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. माना जा रहा है कि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति को भारत बुलाने पर एक पेच फंस चुका है. इस पेच को दूर करने में भारत सरकार जुटी है. इसको दूर करने के बाद ही उनके आधिकारिक भारत दौरे की घोषणा हो सकती है.

अब सवाल है कि आखिर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियंतो को रिपब्लिक डे के अवसर पर बुलाने में पेच कहां है? तो इसकी वजह पाकिस्तान है. जी हां, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत से सीधे पाकिस्तान जाना चाहते हैं. भारत सरकार यही नहीं चाहती है कि वह भारत यात्रा को पाकिस्तान दौरे के साथ कनेक्ट करें. माना जा रहा है कि भारत सरकार उन्हें मनाने की कोशश कर रही है कि वह भारत दौरे के बाद सीधे पाकिस्तान न जाएं. टाइम्स ऑफ इंडिया ने आधिकारिक सूत्र के हवाले से लिखा है कि सुबियंतो 26 जनवरी की परेड में मुख्य अतिथि होंगे. मगर अब तक यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. आम तौर पर इस तरह की घोषणा महीनों पहले ही कर दी जाती है.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

क्यों हो रही घोषणा में देरी
घोषणा में देरी की वजह यह है कि पाक मीडिया में यह खबर है कि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति 26 जनवरी को तीन दिवसीय यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं. पाकिस्तान से जब से रिश्ते पूरी तरह तल्ख हुए हैं, तब से भारत अपना कोई भी कनेक्शन उससे नहीं चाहता. भारत सरकार हाल के दिनों में विदेशी नेताओं को भारत यात्रा के दौरान अपने कार्यक्रम में पाकिस्तान को शामिल न करने और दोनों देशों के साथ अपने संबंधों को अलग रखने के लिए प्रोत्साहित करती रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
अमेरिका में चुनाव से पहले हश मनी केस में बुरे फंसे पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप पर सुप्रीम कोर्ट ने रहम दिखाने से क्यों किया इनकार........

शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त

सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 70 अंक गिरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend