ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पोरबंदर एयपोर्ट परकोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, तीन लोगों की मौत

UB India News by UB India News
January 6, 2025
in खास खबर, दुर्घटना
0
पोरबंदर एयपोर्ट परकोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, तीन लोगों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात के पोरबंदर एयपोर्ट पर कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. पोरबंदर के डीएम एसडी धनानी ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है. हादसे के तुरंत बाद दमकल और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची थी.

ट्रेनिंग के दौरान कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय तटरक्षक अधिकारी ने बताया कि कोस्टगार्ड का एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान गुजरात के पोरबंदर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जमीन से टकराते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई और धुएं का गुब्बार निकलने लगा. इस घटना को लेकर कोस्टगार्ड ने बताया कि हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत तीन जवान सवार थे और तीनों की जान चली गई.

ध्रुव हेलीकॉप्टर की खासियत

एएलएच ध्रुव हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओर से निर्मित दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है. इसे सेना और बाढ़ जैसी आपातकालीन जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था. यह साल 2002 से सेवा में है. यह हेलीकॉप्टर खोज और बचाव, परिवहन, एंटी सबमरीन युद्ध सहित कई तरह के मिशनों में सक्षम है.

सेना, नौसेना और वायु सेना सहित भारतीय सशस्त्र बलों ने हेलीकॉप्टर ध्रुव को अलग-अलग भूमिकाओं के लिए बड़े पैमाने पर तैनात किया है. इसे नेपाल, मॉरीशस और मालदीव सहित कई देशों को निर्यात भी किया गया है. हेलीकॉप्टर का मजबूत डिजाइन, विश्वसनीयता और विपरीत मौसम में काम करने की क्षमता इसे भारत की रक्षा और आपातकालीन सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति बनाती है.

पिछले साल भी हुआ कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश

इससे पहले 2 सितंबर 2024 को पोरबंदर तट के पास अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर गिर गया था. इस हादसे के बाद 4 में से एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया था. वहीं 26 मार्च 2023 को केरल के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इंडियन कोस्टगार्ड का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव मार्क 3 की टेस्ट के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी. इस हादसे में एक ट्रेनी पायलट का हाथ टूट गया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
चीन में मंडराया नई महामारी का खतरा, अस्पतालों में HMPV के मरीजों की आई बाढ़

चीन में HMPV वायरस से भारत के लोगों को इससे घबराने की जरूरत नही :स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्र के 5 साल वाले MSP प्लान पर क्यों राजी नहीं हुए किसान

किसानों के साथ वार्ता से दूरी बना रही मोदी सरकार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend