ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की राजनीति में अटकलों का दौर कभी खत्म नहीं होता………..

UB India News by UB India News
January 3, 2025
in TAZA KHABR, पटना, बिहार
0
लालू यादव पहुंचे CM आवास, नीतीश कुमार से 30 मिनट तक  हुई बातचीत ,सियासी गलियारे में हलचल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति में अटकलों का दौर कभी खत्म नहीं होता है. चाहे वो नीतीश कुमार का किसी पाले में जाने का हो या फिर बिहार में सरकार बदलने का. इसी कड़ी में एक तरफ जहां, तेजस्वी यादव ने राजद में नीतीश कुमार की एंट्री के लिए दरवाजा बंद कर दिया है तो वहीं उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दरवाजा खोल दिया है. दरअसल, एक इंटरव्यू में लालू यादव से राजद के साथ नीतीश कुमार के आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल उनके लिए दरवाजा खुला हुआ है, उनको भी दरवाजा खोलकर रखना चाहिए. हालांकि वहीं जब उनसे सीएम को लेकर सवाल किया गया तो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ही सीएम बनेंगे, उनको मेरा आशीर्वाद है.

नीतीश कुमार के साथ आने को लेकर किए गए सवाल पर लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘आते हैं तो काहे नहीं लेंगे, रहें साथ में काम करें, हां रख लेंगे, सारी गलतियां माफ कर देंगे. माफ करना ही हमारा फर्ज है. हमारा तो दरवाजा खुला हुआ है. नीतीश कुमार का भी खुला रहना चाहिए. मुख्यमंत्री हैं, उनको खोलकर रखना चाहिए.’

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

हालांकि इस बीच बड़ी बात यह है कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने हाल के दिनों में अपनी यात्राओं के दौरान बार-बार कहा है कि चाचा नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे बंद हो गए हैं. अब नीतीश कुमार साथ आना भी चाहेंगे तो वह उनको नहीं लेंगे. तेजस्वी यादव ने तो यहां तक कह दिया था कि नीतीश कुमार को वापस अपने साथ लेकर वह अपने पैर पर कुल्हाड़ी नहीं मारेंगे. हालांकि लालू यादव के इस ताजा बयान के बाद से बिहार में राजनीतिक कयासों का बाजार एक बार फिर से तेज हो गया है.

बता दें, बीते सोमवार को दिल्ली दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने वाले थे. लेकिन, शाम में बिना जेपी नड्डा से मिले नीतीश कुमार के पटना लौटने का कार्यक्रम बन गया और नीतीश कुमार उसी दिन देर शाम पटना लौट आए. बताया जाता है कि नीतीश कुमार मंगलवार को पटना लौटने वाले थे. वहीं इन सबके बीच नीतीश कुमार की खामोशी के बाद बिहार के सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गयी हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

Next Post
चीन और ताइवान के बीच तनातनी अब दिख रही है नई मोड़ ……….

ताइवान पर क्यों कब्जा करना चाहते हैं जिनपिंग ...........

मनमोहन का स्मारक बनाने की प्रक्रिया शुरू, केंद्र ने परिवार को जगह सुझाईं

मनमोहन का स्मारक बनाने की प्रक्रिया शुरू, केंद्र ने परिवार को जगह सुझाईं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend