ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, कहां जा रहे हैं, ये बताकर जाते तो अच्छा होता……..

UB India News by UB India News
January 1, 2025
in खास खबर, विपक्ष, संपादकीय
0
लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, कहां जा रहे हैं, ये बताकर जाते तो अच्छा होता……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त विदेश में हैं। पता लगा है कि वह छुट्टियां मनाने वियतनाम गए हैं। कांग्रेस के नेताओं को भी इसकी खबर नहीं हैं, लेकिन मुझे जानकारी मिली है कि राहुल गांधी वियत जेट एयर की फ्लाइट नंबर VJ 896 से रविवार रात 1 बजे वियतनाम रवाना हो गए। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि राहुल 1 जनवरी तक वियतनाम में ही रुकेंगे या फिर वहां से कहीं और जाएंगे। लेकिन इतना तय है कि राहुल अभी देश में नहीं हैं।

बीजेपी IT Cell के प्रमुख अमित मालवीय ने X पर पोस्ट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश में राष्ट्रीय शोक घोषित है। लेकिन राहुल गांधी, जो चार दिन पहले बहुत व्याकुल होने का स्वांग रच रहे थे, वो नया साल मनाने के लिए वियतनाम चले गए हैं। इससे पहले भी कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव और प्रणब मुखर्जी का इसी तरह अपमान किया था।”

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

चूंकि दो दिन पहले डॉ मनमोहन सिंह का अन्तिम संस्कार हुआ, सरकार ने 1 जनवरी तक राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया और इसी बीच राहुल नया साल मनाने विदेश निकल गए, इसलिए बीजेपी के नेताओं ने राहुल गांधी पर हमला किया। जवाब में कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने X पर लिखा, “अगर राहुल गांधी निजी यात्रा पर कहीं जाते हैं, तो इससे आपको क्या तकलीफ है? कम से कम नये साल में तो सुधर जाओ।”

ये तो कोई सीक्रेट नहीं है कि राहुल गांधी बीच-बीच में गायब हो जाते हैं। नये साल का जश्न मनाने वह किसी दूसरे देश में जरूर जाते हैं। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। ये उनका अधिकार है। वो कभी भी, कहीं भी छुट्टी मनाने जा सकते हैं लेकिन उनकी ये निजी यात्रा सियासी मुद्दा बन जाती है।

इसकी दो वजहें हैं। एक तो राहुल अपनी विदेश यात्राओं और गंतव्य को गुप्त रखते हैं, किसी को बताते नहीं। ये फिल्म स्टार्स के लिए तो ठीक हो सकता है लेकिन कोई राजनीतिक नेता ऐसा करे तो विरोधियों को सवाल उठाने का मौका मिलता है।

दूसरी बात ये कि राहुल इस बात की परवाह नहीं करते कि जब वह बाहर जा रहे हैं, उस समय देश में क्या चल रहा है। जैसे अगर डॉ. मनमोहन सिंह का निधन न हुआ होता तो राहुल का ये साल का जश्न इतना बड़ा मसला न बनता। इसी चक्कर में उनकी भारत जोड़ो यात्रा को ब्रेक दिया गया था क्योंकि राहुल को कहीं जाना था। एक दो बार तो वह विधानसभा चुनावों का कैम्पेन बीच में छोड़कर विदेश चले गए थे।

सबसे बड़ी बात ये है कि अगर बीजेपी का कोई बड़ा नेता इस तरह से गायब हो जाए, सीक्रेट यात्रा पर चला जाए तो राहुल गांधी आसमान सिर पर उठा लेंगे। वो इसे संविधान का अपमान बता देंगे, लेकिन अब तो वो खुद एक वैधानिक पद पर हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, कहां जा रहे हैं, ये बताकर जाते तो अच्छा होता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
अमेरिकी कोर्ट में भारत की बड़ी जीत , तहव्वुर राना को भारत लाए जाने का रास्ता साफ

अमेरिकी कोर्ट में भारत की बड़ी जीत , तहव्वुर राना को भारत लाए जाने का रास्ता साफ

H-1B वीजा: अमेरिका में क्यों मचा है बवाल, केंद्र सरकार भी चिंतित

H-1B वीजा को लेकर एक बार फिर नई बहस ..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend