ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीपीएससी अभ्यर्थी आंदोलन को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा प्लान फेल!

UB India News by UB India News
December 29, 2024
in पटना, बिहार
0
बीपीएससी अभ्यर्थी आंदोलन को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा प्लान फेल!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर ने पटना के गांधी मैदान में छात्र सांसद बुलाई थी और इसके तहत वह छात्रों और उनके अभिभावकों से संवाद करने वाले थे. लेकिन, पटना जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम के आयोजन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है. जिला प्रशासन ने 45 दिन पहले आवेदन दिए जाने का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम पर रोक लगा दी है और कहा है कि गांधी मैदान में पर्याप्त जगह नहीं है. पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के निर्देश में साफ तौर पर कहा गया है कि पटना के गांधी मैदान में फिलहाल किसी दूसरे कार्यक्रम के लिए जगह नहीं है और इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी.

बता दें कि जन सुराज पार्टी ने शुक्रवार की शाम को पटना जिला प्रशासन को आवेदन दिया था, लेकिन पटना जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है. प्रशासन ने यह भी साफ तौर पर कह दिया है कि गांधी मूर्ति के नीचे किसी भी प्रकार के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाती है. वहीं, वर्तमान में गांधी मैदान में कई तरह के मेले और महोत्सव चल रहे हैं, जिसके कारण नए कार्यक्रम की अनुमति देना भी संभव नहीं है.

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

आंदोलन पर हैं बीपीएससी अभ्यर्थी
गौरतलब है कि बिहार में बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं. परन्तु बिहार लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी सूरत में परीक्षा रद्द नहीं होगी, क्योंकि पेपर लीक के कोई भी सबूत नहीं है. बीपीएससी ने दलील दी है कि पेपर लीक के कोई भी सबूत अब तक नहीं मिले हैं इस कारण इस परीक्षा को रद्द नहीं किया जाएगा. वहीं, अभ्यर्थी इस मांग पर अड़े हुए हैं कि परीक्षा को रद्द कर दिया जाए.

जिला प्रशासन ने पीके का प्लान फेल किया!
बता दें कि शुक्रवार को बीपीएससी परीक्षार्थियों को लेकर आंदोलन अभ्यर्थियों से प्रशांत किशोर ने मुलाकात की थी और उन्हें अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति बनाने का आह्वान किया था. उन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों को शनिवार को 29 दिसंबर को गांधी मैदान पहुंचने की अपील की थी, ताकि आंदोलन के अगले चरण की योजना बनाई जा सके. लेकिन, पटना जिला प्रशासन ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया है और अब यह कार्यक्रम गांधी मैदान में नहीं हो पाएगा.

पटना प्रशासन के फैसले पर सियासत तेज

वहीं, प्रशांत किशोर के इस कार्यक्रम को अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर राजनीतिक भी तेज हो गई है. जन सुराज पार्टी ने इसे छात्रों और अभ्यर्थियों की आवाज दबाने की साजिश कहा है. पार्टी के प्रवक्ता ने कहा है कि सरकार के लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति नकारात्मक रवैया को दर्शाता है. वहीं, बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर पटना और आसपास के क्षेत्र में आवाज मुखर होती जा रही है.

छात्रों की मांग के साथ-साथ सियासत भी
दरअसल, बीपीएससी के छात्र इस मुद्दे पर राज्य सरकार से जवाब की मांग कर रहे हैं, लेकिन ना तो बिहार लोक सेवा आयोग और ना ही बिहार सरकार की ओर से उन्हें कोई भी आश्वासन मिला है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ ही जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालक भी छात्रों के साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं और इस मुद्दे को अंजाम तक ले जाने का दावा कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
CM नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना

CM नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना

बिहार में नीतीश सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, कई जिलों के DM इधर से उधर, 43 IAS का तबादला

बिहार में नये साल से पहले बड़े पैमाने में IPS अधिकारियों का तबादला, पटना SSP समेत कई जिलों के एसपी बदले गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend