ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी के साथ वसुंधरा राजे की मुलाकात से राजस्थान की राजनीति में हलचल!

UB India News by UB India News
December 21, 2024
in खास खबर, प्रदेश
0
पीएम मोदी के साथ वसुंधरा राजे की मुलाकात से राजस्थान की राजनीति में हलचल!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कुछ दिन पहले बिना नाम लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोलने वाली राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. राजे ने इसे शिष्टाचार भेंट बताते हुए इस मुलाकात के फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की है. लेकिन राजे की पीएम मोदी से इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. राजे बीते कई दिनों से विभिन्न आयोजनों में बिना किसी का नाम लिए ही सियासी तीर चलाती रही हैं. राजे की इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं.

सूबे में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद उससे दूर-दूर रहने वाली राजे गाहे-बगाहे गहरे अर्थों वाले बयान देती रही हैं. राजे के ये बयान सियासी गलियारों में काफी चर्चा में रहते हैं. दो बार राजस्थान की सीएम रह चुकी और बीजेपी की कद्दावर नेता राजे के बयानों को लेकर हालांकि पार्टी की तरफ से कभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आती लेकिन उनके कई मायने निकाले जाते हैं. इसके कारण राजे चुप रहकर भी राजस्थान की राजनीति में छाई रहती हैं.

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

राजे ने झालावाड़ में चलाए थे सियासी तीर
राजे ने बीते दिनों नंवबर माह में झालावाड़ में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कई सियासी तीर चलाए थे. उस मौके पर दिया गया राजे का स्पीच अभी भी खासा चर्चा में बना हुआ है. उसके बाद जब पार्टी में हलचल हुई तो सभी राजे को कद्दावर नेता बताते हुए उनके बयानों से किनारा कर लिया था. उस कार्यक्रम में राजे ने कहा था कि बादल कुछ देर तो सूरज के आगे आकर उसे अदृश्य कर सकते हैं लेकिन ज्यादा देर तक उसका तेज रोकने का उनमें सामर्थ्य नहीं होता है. इसके साथ वसुंधरा राजे ने कहा कि यह भी कहा था कि आजकल लोग पीठ में छुरा घोपनें में माहिर हैं.

राजे ने कहा था कि समय का चक्र पहिये सा घूमता है
इस कार्यक्रम में राजे ने अत्यंत विकट परिस्थिति का जिक्र करते हुए कहा था कि जो हालत से हार नहीं मानते हैं, जीत आखिरकार उन्हीं की होती है. इस समारोह में राजे ने समय और हालात का जिक्र करते हुए और महाराणा प्रताप का उदाहरण देते कहा कि समय का चक्र पहिये सा घूमता है. कभी-कभी महलों में मखमल पर सोने वाले राजा को भी जंगल में कांटों पर सोना पड़ता है. इन बयानों के करीब एक माह बाद अब राजे की पीएम मोदी से मुलाकात की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाए हुए है.

चुनाव में प्रभावी में भूमिका नहीं मिलने से राजे खफा नजर आई थीं
उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रभावी में भूमिका नहीं मिलने से राजे के खफा होने की काफी चर्चाएं रही थी. विधानसभा चुनाव के बाद राजे के तीसरे बार सीएम बनने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और पार्टी ने राजस्थान की कमान पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को सौंप दी. उसके बाद से राजे ने कई बार पार्टी और सार्वजनिक समारोह में बिना किसी का नाम लिए कई बड़े बयान दिए थे. विधानसभा उपचुनाव में भी राजे बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रही थीं. इसको लेकर भी पार्टी के भीतर और बाहर तरह की चर्चाओं ने तूल पकड़ा था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
आबकारी नीति मामले में केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, LG ने ED को दी केस चलाने की अनुमति

आबकारी नीति मामले में केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, LG ने ED को दी केस चलाने की अनुमति

ये संसदीय लोकतंत्र के लिए अच्छी परम्परा नहीं …………

ये संसदीय लोकतंत्र के लिए अच्छी परम्परा नहीं ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend