ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी सलाखों के अंदर होंगे………..

UB India News by UB India News
December 20, 2024
in पटना, भाजपा
0
पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी सलाखों के अंदर होंगे………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी (Pratap Sarangi) को धक्का दिया जिससे वह चोटिल हो गए. उनके अलावा बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत (Mukesh Rajput) भी घायल हो गए. इस तरह बीजेपी सांसदों को धक्का देने के मामले को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल शुक्रवार (20 दिसंबर) को राहुल गांधी पर भड़क गए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगना चाहिए. संसद के अंदर यह शर्मनाक घटना है. उन पर दिल्ली के थाने में केस भी दर्ज हुआ है. दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिस तरह सांसद पर हमला किया गया है इसके लिए सात साल की सजा का प्रावधान है. मुझे पूरा विश्वास है कि उनको (राहुल गांधी) सजा जरूर मिलेगी और वह सलाखों के अंदर होंगे.

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पर क्या बोले?

वहीं बीते गुरुवार को कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल गांधी के कारनामों का विरोध कर रहे थे और किसी को भी विरोध जताने का हक है. हमारे कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध जताने का काम शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे थे लेकिन कुछ लोग जो सदाकत आश्रम के अंदर पहले से थे वे अपनी बड़ाई के लिए कि हमने बीजेपी के कार्यकर्ता को खदेड़ दिया, भगा दिया, तो राजनीति में लोग अपने हाथ में कानून-व्यवस्था भी ले लेते हैं. हमने राहुल गांधी का विरोध किया है. पूरे देश में राहुल गांधी का विरोध हो रहा है.”

दूसरी ओर बीपीएससी अभ्यर्थी लगातार तीन दिनों से विरोध कर रहे हैं. बीते गुरुवार को शाम में तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर अभ्यर्थियों से बात की. इस पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब बिहार में बाढ़ आई और बाढ़ की समस्या से बिहार के लोग त्राहिमाम हो रहे थे तो उस समय तेजस्वी यादव विदेश घूम रहे थे. आज भी वह वीडियो कॉल से बात कर रहे हैं. शुक्र है कि देश के अंदर से ही वीडियो कॉल कर रहे हैं. किसी दिन वह विदेश जाकर वीडियो कॉल करेंगे. यह भी बीपीएससी के छात्रों को समझना होगा कि उनको कोई न्याय अगर मिल सकता है तो वह सरकारी दे सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
नीतीश सरकार ने नए साल से पहले खोला खजाना,महंगाई भत्ता 7 प्रतिशत तक बढ़ाया

नीतीश सरकार ने नए साल से पहले खोला खजाना,महंगाई भत्ता 7 प्रतिशत तक बढ़ाया

भाजपा, जदयू और बसपा नेता राजद में हुए शामिल

कांग्रेस और आरजेडी में खींच-तान ,कांग्रेस का दांव विफल कर रहे लालू !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend