ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अश्विन के रिटायरमेंट की स्क्रिप्ट लिखने वाला आज क्यों हैं मौन !

UB India News by UB India News
December 19, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
अश्विन के रिटायरमेंट की स्क्रिप्ट लिखने वाला आज क्यों हैं मौन !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ड्रा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस को लेकर ब्रिस्बेन में अजीब सी गहमागहमी थी, अटकलों का बाज़ार गर्म था और कानाफूसी चरम पर थी. हर कोई बेचैन था क्योंकि मैदान पर हवा कुछ और ही संदेश लेकर प्रेस बॉक्स पहुँची थी . मैच के अंतिम दिन कप्तान रोहित का आना तो बनता था पर उनके साथ जो शख़्स आ रहा था उसके नाम से ही कान खड़े हो गए थे . ये शख़्स था मॉर्डन क्रिकेट का देश का सबसे बड़ा मैच विनर आर अश्विन.

बहती हवा से जो ख़बर चंद मिनट पहले प्रेस बॉक्स पहुँची थी उस पर अश्विन की एक मिनट छियालिस सेकेंड की बात ने मुहर लगा दी . सब सकते में आ गए किसी ने उम्मीद भी नहीं कि था कि ये रिटायरमेंट इतनी जल्दी होगा पर हुआ. अश्विन ने भावुक होते हुए अपनी बात रखी और फिर वहाँ से जाने लगे तो मैंने उनको रोका , तस्वीर ली और उनके चेहरे की मुस्कान और आँखों को पढ़ने की कोशिश की .

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

संन्यास से पहले लिखी गई थी स्क्रिप्ट

चोट शरीर पर लगे तो इंसान सह जाता है पर चोट दिल पर लगे तो वो भूला जाता है और ना ही वो आसानी से ठीक होती हैं . प्रेस कांफ्रेंस में अश्विन की उस लाइन पर जरा गौर कीजिएगा जहां वो कहते हालाँकि उनके अंदर अभी क्रिकेट बाक़ी है पर वो अब क्लब के लिए अपना सेवा देंगे. मतलब साफ़ है जो कुछ पर्थ एडीलेड और ब्रिस्बेन में हुआ वो एक महान गेंदबाज़ की गरिमा को चोट पहुँचाने जैसा था . अश्विन के साथ सबकुछ मानो स्क्रिप्ट के हिसाब से चल रहा था . पर्थ में जानबूझकर अश्विन के ऊपर वॉशिंगटन सुंदर को तरजीह दी गई, टीम मैनेजमेंट ने क्यों ऐसा किया ये आज समझ आता है , क्योंकि अश्विन जैसे गेंदबाज़ को जो 500 से ज़्यादा विकेट ले चुका हो उसको आप बेंच पर बिठाकर एक ऐसे खिलाड़ी को खिला दे जिसकी अगले टेस्ट में जगह पक्की नहीं थी. रोहित लौटे तो अश्विन की पिंक बॉल में वापसी हुई . एडीलेड में भारतीय बल्लेबाज फेल हुए लेकिन ब्रिसबेन में बदलाव हुआ गेंदबाज़ी में, अश्विन के ड्रॉप करके रवींद्र जाडेजा को खिलाया गया . यानि तीन मैच में तीन अलग अलग स्पिनर खेले . साफ़ है कि टीम मैनेजमेंट के पास अपने स्पिन गेंदबाज़ों के लिए कोई ठोस प्लान नहीं था . अश्विन जैसे बड़े मैच विनर को म्यूजिकल चेयर खिलाया जाने लगा जो उनको लगातार परेशान कर रहा था . स्वाभिमान पर लगातार चोट हो रही थी और अश्विन की बेचैनी बढ़ती जा रही थी .सब कुछ स्क्रिप्ट के हिसाब से चल रहा था लगातार अश्विन के क़द को नीचा दिखाया जा रहा था क्योंकि स्क्रिप्ट लिखने वाला जानता था अश्विन टूट जाएँगें और ठीक वैसा ही हुआ.

सिडनी की स्पिन फ़्रेंडली विकेट भी रोक नहीं पाई

अश्विन ने ड्रेसिंग रूम में बड़ी बात कही कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर समेत कई बड़े खिलाड़ियों के रिटायर होते देखा है और एक दिन सबको रिटायर होना है पर मेरा सवाल है कि बीच सीरीज़ में क्यों ? क्यों टीम मैनेजमेंट सिडनी तक उनको रोक नहीं पाई . क्यों अश्विन के रातों रात देश जाना पड़ा , ऐसा क्या हुआ कि क्लब क्रिकेट खेलने को तैयार गेंदबाज़ देश के लिए खेलने से मना कर देता है .
ब्रिसबेन के बाद मेलबर्न और उसके बाद टीम को सिडनी जाना था जहां पर अश्विन का खिलाया जा सकता था क्योंकि ये हर कोई जानता है कि सिडनी में स्पिन फ्रेंडली पिच होती है पर शायद अश्विन के मन में शंका थी कि सिडनी में भी कहीं उनको ड्रॉप कर दिया गया तो वे अपनी नज़रों में गिर जाएँगे. इसी डर ने अश्विन को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया . हैरानी कि बात ये है कि किसी ने ना तो अश्विन से संन्यास लेने पर बात कि और ना ही उनको भरोसा दिया कि आप सिडनी टेस्ट ज़रूर खेलेगें . देश के नंबर स्पिनर के लिए शायद बड़ी बात थी जिसने वो करने पर अश्विन को मजबूर कर दिया जो आज देश में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है .

श्विन के संन्यास से भावुक हुईं अनुष्का शर्मा

रविचंद्रन अश्विन ने 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. क्रिकेटर के ऐलान के बाद से भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच उदासी छा गई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने रविचंद्रन अश्विन के संन्यास पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपने इस पोस्ट में क्रिकेटर और उनकी पत्नी पृथ्वी अश्विन को टैग किया है. एक्ट्रेस ने अश्विन का भारतीय क्रिकेट ड्रेसिंग रूम से एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी टीम को आखिरी बार संबोधित करते नजर आ रहे हैं.

अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भावुक वीडियो साझा किया जिसमें अश्विन ने अपने संन्यास की घोषणा की और फिर ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों से मिले. क्रिकेटर ने कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से भी मुलाकात की. वो अपने दोस्तों को संबोधित करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा लेते हैं, लेकिन कहते हैं कि उनके अंदर का क्रिकेट फैन हमेशा जिंदा रहेगा.

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर रविचंद्रन अश्विन का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमेशा याद की जाने वाली विरासत’. एक्ट्रेस ने क्रिकेटर की पत्नी को भी इसमें टैग किया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
आंकड़ों की दुहाई देकर मांग रहा इंसाफ………….

आंकड़ों की दुहाई देकर मांग रहा इंसाफ.............

शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त

शेयर बाजार में कोहराम, 1200 अंक टूटा सेंसेक्स ,म‍िनटों में 6 लाख करोड़ खाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend