ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहले दिन 250 करोड़ की कमाई कर ‘पुष्पा 2’ क्या तोड़ेगी भारतीय सिनेमा का रिकॉर्ड ?

शनिवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और जिस तरह तूफान की स्पीड से टिकट बिक रहे हैं, उससे ये नजर आने लगा कि 'पुष्पा 2' का तूफान देशभर की जनता को थिएटर्स में खींचने वाला है. इस बुकिंग से साफ नजर आ रहा है कि 5 दिसंबर को इंडियन सिनेमा का बहुत बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है.

UB India News by UB India News
December 2, 2024
in TAZA KHABR, मनोरंजन
0
पहले दिन 250 करोड़ की कमाई कर ‘पुष्पा 2’ क्या तोड़ेगी भारतीय सिनेमा का रिकॉर्ड ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंडियन सिनेमा फैन्स 5 दिसंबर का इंतजार टकटकी लगाए कर रहे हैं. 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा 1: द राइज’ में अल्लू अर्जुन के स्वैग का जादू लोगों के सिर चढ़कर इस तरह बोला कि लॉकडाउन की भयानक उदासी देखकर आ रहे बॉक्स ऑफिस पर धमाका ही हो गया. पहली फिल्म के बाद से ही जनता अल्लू अर्जुन के पुष्प राज अवतार को ‘पुष्पा 2: द राइज’ में देखने के लिए तैयार बैठी है. अबसे बस कुछ ही दिनों में ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

शनिवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और जिस तरहतूफान की स्पीड से टिकट बिक रहे हैं, उससे ये नजर आने लगा कि ‘पुष्पा 2’ का तूफान देशभर की जनता को थिएटर्स में खींचने वाला है. और इस बुकिंग से साफ नजर आने लगा है कि 5 दिसंबर को इडियन सिनेमा का एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है.

RELATED POSTS

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

टिकट के बढ़े दाम, मिलेगी बड़ी रिलीज
लॉकडाउन के बाद वाले साल इंडियन सिनेमा के लिए बहुत बड़े साबित हुए हैं और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भारतीय फिल्मों की हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है. इस दौर में इंडिया को अपनी कुछ सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में मिली हैं. मगर ‘पुष्पा 2’ से ट्रेड को पिछले सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है.

पुष्पा 2 के प्रमोशन में रश्मिका-अल्लू अर्जुन का बड़ा खुलासा

‘पुष्पा 2’ के प्री-रिलीज इवेंट्स पर फिल्म की टीम ने कन्फर्म किया है कि इसे वर्ल्डवाइड 12 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाना है. इंडियन फिल्मों के इतिहास में इतनी बड़ी रिलीज अभी तक किसी फिल्म को नहीं मिली है.

‘पुष्पा 2’ के पक्ष में एक बहुत बड़ा फैक्टर है- टिकट प्राइस. अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के लिए बहुत से थिएटर्स में टिकटों के दाम रिकॉर्ड हाई पर हैं, खासकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के थिएटर्स में. साउथ के सभी राज्यों में टिकटों के अधिकतम दाम पर सरकार का नियंत्रण होता है, मगर ‘पुष्पा 2’ जैसी, साल में एक बार आने वाली बड़ी फिल्म से थिएटर्स भी जमकर कमा लेना चाहते हैं. इसलिए थिएटर मालिकों ने सरकारों से टिकट दाम बढ़ाने की रिक्वेस्ट की है, जिसे अधिकतर जगह मान लिया गया है. इसका सीधा फायदा ये है कि प्रति टिकट ‘पुष्पा 2’ की कमाई, पिछली कई ब्लॉकबस्टर्स से ज्यादा होगी.

पहले दिन इंडिया में ताबड़तोड़ कमाई
उत्तर भारत में फिल्म का क्रेज छोटे कस्बों और सिंगल स्क्रीन्स में बहुत तगड़ा होने वाला है. मेकर्स ने बिहार में ट्रेलर लॉन्च इवेंट करके ये तय कर दिया है कि हिंदी के मास सिनेमाज में फिल्म को जमकर दर्शक मिलने वाले हैं.

सैकनिल्क के अनुसार, इंडियन सिनेमा की कैपेसिटी ही 9000 स्क्रीन्स से ज्यादा है. ‘पुष्पा 2’ को इनमें से करीब 8500 स्क्रीन्स पहले दिन मिलने की उम्मीद है. एडवांस बुकिंग का ट्रेंड कहता है कि अगर इसी गति से टिकट बिकते रहे तो सिर्फ इंडिया से ही ‘पुष्पा 2’ का ग्रॉस कलेक्शन 250 करोड़ तक जा सकता है.

वर्ल्डवाइड धुंआ उठाएगी पुष्प राज की ‘वाइल्ड-फायर’
अगर भारत में ही ‘पुष्पा 2’ का ग्रॉस कलेक्शन 250 करोड़ जाने का अनुमान है, तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होगा. वर्ल्डवाइड पहले दिन 300 करोड़ का आंकड़ा कोई भी इंडियन फिल्म नहीं छू सकी है. बल्कि, 250 करोड़ भी अभी इंडियन फिल्मों के लिए दूर की कौड़ी है.

आज की तारीख में इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की बात करें तो एस.एस. राजामौली की, ऑस्कर विनर RRR सबसे पहले आती है, जिसने पहले दिन 223 करोड़ कमाए थे. इंडियन फिल्मों के टॉप 5 वर्ल्डवाइड ग्रॉस ओपनिंग कलेक्शन कुछ इस तरह हैं:

1. RRR- 223 करोड़ रुपये
2. बाहुबली 2- 217 करोड़ रुपये
3. कल्कि 2898 AD- 191.5 करोड़ रुपये
4. KGF 2- 164.5 करोड़ रुपये
5. सालार पार्ट 1- 178.7 करोड़ रुपये

पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली इन फिल्मों मने एक भी बॉलीवुड फिल्म नहीं शामिल है. और इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहुंचना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा चैलेन्ज है. मगर टॉप ओपनिंग वाली लिस्ट में साउथ की इंडस्ट्रीज में बनी फिल्मों के दबदबे को भी अब ‘पुष्पा 2’ नए लेवल पर ले जाने वाली है और ये अल्लू अर्जुन के स्टारडम के लिए के नया शिखर होगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

by UB India News
July 6, 2026
0

नॉर्वे ने 5 बार के चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. नॉर्वे ने पहली...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

Next Post
आफत में बांग्लादेशी हिंदुओं की जान!

बांग्लादेश की यूनुस सरकार क्या जिहादियों से डरती है?

Aviator Casino

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend