ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में ‘भारत रत्न’ को लेकर छिड़ा सियासी घमासान…..

UB India News by UB India News
October 26, 2024
in खास खबर, पटना, राजद
0
बिहार में ‘भारत रत्न’ को लेकर छिड़ा सियासी घमासान…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद नेता ने पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर पोस्टर लगा दिया जिसपर भाजपा और जदयू दोनों ने जमकर हमला बोला। बिहार में सत्ता पक्ष एनडीए के नेताओं ने इस पोस्टर को लेकर लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के दागदार रिकॉर्ड को लेकरर तंज कसा। बता दें कि राजद के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी ने इस पोस्टर को राजधानी पटना में पार्टी के बीरचंद पटेल मार्ग कार्यालय के करीब लगाया है। पोस्टर पर लिखा गया है, “सामाजिक न्याय के नेता और बिहार की आवाज़ लालू प्रसाद को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।”

लालू के पोस्टर पर जदयू का कटाक्ष, भाजपा ने कसा तंज

इस पोस्टर पर राजद सुप्रीमो की तस्वीर के साथ “मसीहा, हमारे भगवान” भी लिखा गया है। इसपर जनता दल (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “अगर होली का त्योहार नजदीक होता तो मैं इसे मजाक समझता। लेकिन चूंकि राजद ने गंभीरता से इसकी मांग की है, इसलिए मैं उनसे आग्रह करूंगा कि वे भारत रत्न का अपमान ना करें।”

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

वहीं जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने और तीखा प्रहार करते हुए कहा, “लालू जी को भारत रत्न क्यों मिलना चाहिए? भ्रष्टाचार, जातिवाद, वंशवाद की राजनीति और अपराधियों को संरक्षण देने के उनके मानदंड के कारण कोई भी रत्न शर्मा जाए।” प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में सजायाफ्ता हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। मामलों में दोषसिद्धि के कारण उन्हें चुनाव लड़ने से भी अयोग्य घोषित किया गया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, “लालू प्रसाद को उनके वित्तीय अपराधों के लिए लूट रत्न की उपाधि दी जाए दी जानी चाहिए।”

राजद ने दी सफाई तो कांग्रेस ने कही ये बात

इसपर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, “बिहार में किसी भी रिक्शा चालक या मजदूर से बात करें। वह आपको बताएगा कि लालू जी ने ही उन्हें आवाज दी है। बिहार के सभी ओबीसी और दलित नेता, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, अपने राजनीतिक भाग्य का श्रेय हमारे नेता द्वारा लाई गई सामाजिक क्रांति को देते हैं।”

इस सियासी घमासान पर राजद की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। राज्य कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी राजेश राठौर ने कहा, “हर पार्टी अपने नेता के बारे में ऐसी भावना रखती है। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। इसके अलावा, हम इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते कि बिहार के सभी नेताओं में लालू का सबसे बड़ा समर्थन आधार है।”

नीतीश, रामविलास के लिए भी उठी थी मांग

बता दें कि लगभग एक महीने पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान की मांग को लेकर एक पोस्टर जनता दल(यू) कार्यालय के बाहर लगाया गया था। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के लिए भी भारत रत्न की मांग की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
इजरायल के हमले से बौखलाया ईरान, कहा-तैयार रहो, हम हर हमले का देंगे कड़ा जवाब

इजरायल के हमले से बौखलाया ईरान, कहा-तैयार रहो, हम हर हमले का देंगे कड़ा जवाब

विदेश मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 जारी, चीन की वजह से एलएसी पर भंग हुई शांति

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन की सेनाएं पीछे हटना शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend