ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रिश्ते सुधारने में पुतिन ने एक बड़ी भूमिका अदा की ……….

UB India News by UB India News
October 25, 2024
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
रिश्ते सुधारने में पुतिन ने एक बड़ी भूमिका अदा की ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात से ठीक एक दिन पहले बीजिंग में चीन ने ऐलान कर दिया कि पूर्वी लद्दाख में तनाव खत्म होगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने  कहा कि बातचीत के कई दौर के बाद भारत के साथ सीमा पर सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में सहमति बन गई है। दोनों देश LAC पर अपनी अपनी सेनाओं को पीछे हटाने पर सहमत हुए हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि लंबे वक्त से भारत और चीन के बीच राजनयिक और सैन्य स्तर पर  बात हो रही थी। इन बैठकों में LAC पर जारी तनाव को खत्म करने का रोडमैप तैयार हो गया है। अब आने वाले वक्त में धीरे-धीरे इसे अमली जामा पहनाया जाएगा। इसका मतलब ये हुआ कि पूर्वी लद्दाख में मई 2020 की स्थिति बहाल होगी। चीन और भारत के सैनिक बैरक में लोटेंगे। दोनों देशों की फौज अपने अपने इलाके में पहले की तरह गश्त करेंगी।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

भारत और चीन ब्रिक्स के दो बड़े देश हैं। दोनों देशों ने अपनी सीमा पर जारी तनाव को खत्म करके दुनिया के उन देशों को बड़ा संदेश दिया है, जहां युद्ध की स्थिति है। हालांकि समझौते का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन पता चला है कि जो समझौता हुआ है, उसके मुताबिक, भारत और चीन की सेनाएं अब डेपसांग प्लेंस और डेमचोक के इलाक़ों में अपनी अपनी सीमा के भीतर गश्त लगा सकेंगी।  LAC यानि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पैट्रोलिंग को लेकर जो समझौता हुआ है,  उसमें दोनों देशों के सैनिक महीने में दो बार अपने अपने इलाक़ों में निगरानी के लिए गश्त लगा सकेंगे। पेट्रोलिंग के दौरान कोई टकराव न हो,  इसके लिए तय हुआ है कि दोनों देशों की पैट्रोलिंग टीम्स में 15 से ज़्यादा सैनिक नहीं होंगे और दोनों देशों के सैनिक LAC से  200 से तीन सौ मीटर दूर रहकर ही गश्त करेंगे।

समझौते के तहत, पैट्रोलिंग पार्टी भेजने से पहले चीन और भारत के कमांडर्स आपस में बात करेंगे, एक दूसरे से को-ऑर्डिनेट करेंगे। कुल मिलाकर कोशिश ये है कि दोबारा ऐसी स्थिति पैदा न हो जैसी 2020 में गलवान में हुई थी। चीन और भारत के बीच लद्दाख में पिछले चार साल से सीमा विवाद चल रहा है। मई 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक भिड़ंत हुई थी जिसमें 20 भारतीय जवान  शहीद हो गए थे और चीन के काफी सैनिक मारे गए थे। उसके बाद जून-जुलाई 2020 में दोनों देशों के बीच, गलवान और हॉट स्प्रिंग्स इलाक़ों में डिस-एंगेजमेंट हुआ था। 2021 में लद्दाख के गोगरा और पैंगॉन्ग सो इलाक़ों में भी चीन और भारत ने अपने-अपने सैनिक पीछे हटा लिए थे लेकिन, डेपसांग प्लेन्स और डेमचोक बॉर्डर प्वाइंट्स पर चीन और भारत के सैनिक चार साल से आमने सामने खड़े हुए हैं। इस दौरान भारत और चीन के सैनिक कमांडर्स और राजनयिकों के बीच लगातार बातचीत हो रही थी और अब दोनों देशों के बीच डेपसांग प्लेन्स और डेमचोक में गश्त को लेकर भी समझौता हो गया है। डेपसांग में भारतीय सैनिक अब पैट्रोलिंग प्वाइंट 10 से 13 तक गश्त लगा सकेंगे, जो पिछले चार साल से बंद थी। डेपसांग से चीन अपने सैनिक पीछे हटाएगा, वहां बनाए गए ढांचों को तोड़ेगा।

इस समझौते के मुताबिक़, सर्दियों में दोनों देश अपने सैनिक LAC से पीछे हटाएंगे। बेहतर तालमेल के लिए चीन और भारत के कमांडर्स के बीच हर महीने में एक बैठक होगी। भारत और चीन के बीच सरहद को लेकर जो समझौता हुआ है उसका मतलब समझने की जरूरत है। पहली बात, अब चीन की फौज उन इलाक़ों से पीछे हटेगी जहां पर उसने 4 साल पहले कब्जा कर लिया था। LAC पर अप्रैल 2020 वाली स्थिति बहाल होगी। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर जो भी तनाव है, उसे दूर करने के लिए प्लान तैयार किया गया है।

दूसरी बात, भारत और चीन के बीच रिश्ते खराब होने से दोनों देशों के आपसी कारोबार पर जो असर पड़ा था वो भी अब धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। भारत के बहुत सारे उद्योग ऐसे हैं जो कच्चे माल के लिए चीन पर आश्रित हैं, अब उनकी मुश्किलें कम हो जाएंगी। तीसरी बात, भारत में राहुल गांधी बार-बार चीन का मसला उठाते थे। ओवैसी भी बार-बार चीन के कब्जे की बात करते थे। अब इन नेताओं को चीन के बारे में बात करने के लिए मसाला नहीं मिलेगा। चौथी बात, ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच तनाव कम करने में, रिश्ते सुधारने में पुतिन ने एक बड़ी भूमिका अदा की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
महायुति में फंसा पेंच, अमित शाह के साथ दिल्ली में है आज मंथन

महायुति में फंसा पेंच, अमित शाह के साथ दिल्ली में है आज मंथन

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में दशकों बाद कोई भारतीय…..

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में दशकों बाद कोई भारतीय.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend