ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महायुति में फंसा पेंच, अमित शाह के साथ दिल्ली में है आज मंथन

UB India News by UB India News
October 25, 2024
in खास खबर, महाराष्ट्र
0
महायुति में फंसा पेंच, अमित शाह के साथ दिल्ली में है आज मंथन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाविकास अघाड़ी (MVA) के बाद अब महायुती में भी सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंस हुआ है। महायुति गठबंधन का ये मामला अब दिल्ली पहुंच चुका है। अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में मौजूद हैं। सीएम एकनाथ शिंदे भीआज दिल्ली पहुंचेंगे। पार्टी के शीर्ष नेता अमित शाह के साथ सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार की बैठक होगी।

सूत्रों की माने तो अजित पवार सीट बंटवारे से नाराज हैं। अब तक महायुति ने 182 उमीदवार घोषित किए हैं। इनमें बीजेपी ने 99, एकनाथ शिंदे ने 45 और अजित पवार ने 38 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। बची हुई 106 सीट ज्यादातर बीजेपी और शिंदे के बीच बंटवारा होना है। अजित पवार इसी बात से नाराज हैं। सम्मानजनक सीट बंटवारे को लेकर ये मामले दिल्ली के आलाकमान तक आ पहुंचा है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

सीट बंटवारे पर महायुति में कहां फंसा पेंच?

महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार दिल्ली में हैं। सीएम एकनाथ शिंदे और बीजेपी स्टेट प्रेसिडेंट बावनकुले भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। अमित शाह के साथ दोपहर एक बजे बैठक शुरू होगी। बीजेपी ने 99, शिवसेना ने 45 और अजित पवार ने 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। महायुति में अभी तक कुल 182 उम्मीदवार घोषित हुए हैं। 106 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।

पहले MVA खोले अपना सियासी पत्ता

महायुति में बगावत ना हो इसलिए अभी कुछ सीटों की घोषणा करने में सावधानी बरती गई है। शिवसेना शिंदे , एनसीपी-अजीत और बीजेपी में जद्दोजहद जारी है। कुछ सीटों पर वेट एंड वॉच की भूमिका है। सूत्रों ने बताया कि कुछ सीटों पर उम्मीदवारों का चयन इस बात पर निर्भर करेगा कि महाविकास अघाड़ी में कौन सा उम्मीदवार सामने होगा फिर उस हिसाब से मेरिट पर सीट दी जाएगी।

किन प्रमुख सीटों पर है गतिरोध?

  • अणुशक्तिनगर: एनसीपी- अजीत पवार की पार्टी से नवाब मलिक की बेटी सना मलिक चुनाव लड़ना चाहती हैं। यह सीट बीजेपी भी मांग रही है।
  • मानख़ुर्द शिवाजी नगर सीट: यहां से नवाब मलिक एनसीपी-अजीत की पार्टी से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
  • नवाब मलिक और उनकी बेटी को लेकर बीजेपी को आपत्ति है। इस कारण सना मलिक का नाम अजीत गुट द्वारा जारी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट में नहीं है।
  • मोर्शी : यहां से देवेंद्र भूयार निर्दलीय अजीत पवार के सपोर्ट से मांग रहे हैं। बीजेपी भी यह सीट अपने खाते में मांग रही है।
  • एकनाथ शिंदे-शिवसेना और बीजेपी में भी मुंबई की सीटों पर गतिरोध है।
  • अंधेरी ईस्ट: इस सीट पर बीजेपी और शिवसेना दोनों का दावा है। (प्रदीप शर्मा की पत्नी और बीजेपी से मुरजी पटेल के बीच दावेदारी है)
  • चेंबूर: भाजपा और शिवसेना-शिंदे इस सीट पर दावे की मांग कर रहे है। यहां से आरपीआई की भी मांग है।
  • दिंडोशी: भाजपा, शिवसेना का दावा (सुनील प्रभु के खिलाफ संजय निरुपम टिकट मांग रहे हैं)
  • कलिना- शिंदे- शिवसेना और भाजपा यहां से दावा कर रहे हैं
  • वर्ली: शिवसेना और भाजपा का दावा है
  • वर्सोवा: बीजेपी और शिवसेना दोनों का दावा है
  • शिवड़ी – शिवसेना और भाजपा का दावा है
  • धारावी: शिवसेना का दावा है। बीजेपी ने भी मांग की है। पिछली बार यहां से बीजेपी ने चुनाव लड़ा था
  • ठाणे – मीरा भायंदर – गीता जैन निर्दलीय विधायक शिंदे के साथ चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। भाजपा के नरेंद्र मेहता भी यहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं
  • कोल्हापुर उत्तर: बीजेपी ने कृष्णराज महादिक पर दावा किया है, जबकि शिवसेना के राजेश श्रीरसागर मैदान में हैं
  • सिंधुदुर्ग – कुडाल विधानसभा सीट अब शिवसेना के पास रहेगी, नीलेश राणे यहां से चुनाव लड़ेंगे
  • करमाला – निर्दलीय संजय शिंदे – लेकिन भाजपा उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार हैं
  • बार्शी – निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा ने यहां से दावा किया है
  • परभणी- गंगाखेड़ (एनसीपी सीट से चुनाव लड़ सकती है भाजपा)
  • नांदेड़- लोहा (भाजपा का दावा प्रतापराव चिखलीकर)
  • अमरावती – बडनेरा (निर्दलीय) – भाजपा उम्मीदवार की भी इस सीट से चुनाव लड़ने की मांग है
  • अकोला-बालापुर- भाजपा के पूर्व विधायकों की मांग है, भाजपा ने यहां से चुनाव लड़ने के मांग की है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में दशकों बाद कोई भारतीय…..

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में दशकों बाद कोई भारतीय.....

ऐसे मुकदमों को सुनने लगे तो आ जाएगी बाढ़……

ऐसे मुकदमों को सुनने लगे तो आ जाएगी बाढ़......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend