ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साइबर क्राइम करने वालों की अब खैर नहीं…

UB India News by UB India News
October 21, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
साइबर क्राइम करने वालों की अब खैर नहीं…

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
नागरिकों को आर्थिक चूना लगाने के साथ देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बन रहे साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए गृहमंत्रालय ने केंद्र और राज्यों की सभी एजेंसियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर बड़े एक्शन की तैयारी की है। सरकार का मानना है कि साइबर सुरक्षा अब केवल डिजिटल दुनिया तक सीमित न रहकर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी अहम पहलू भी बन गई है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर संदिग्ध अपराधियों का डेटा बनाकर साइबर अपराध रोकने की तैयारी की जा रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 85 प्रतिशत शिकायतें वित्तीय अपराधों से जुड़ी होती हैं। गृहमंत्रालय ने साइबर अपराध रोकने के लिए तीन खास पहल की है। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर अपराध के तरीके पहचाने जा रहे हैं और संदिग्ध अपराधियों की कुंडली तैयार की जा रही है। विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसे अपराध रोकने के लिए सामंजस्य बढ़ाने के तरीके खोजे जा रहे हैं।

हाइटेक अपराध रोकने की नई पहल

1)) सीएफएमसीः एआई पहचान रही अपराध के तरीके

बैंक, वित्तीय संस्थान, टेलीकॉम कंपनी, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, पुलिस और राज्य की संबंधित एजेंसियों को एक ही मंच पर लाकर साइबर धोखाधड़ी न्यूनीकरण केंद्र (सीएफएमसी) की स्थापना हुई है। इसे साइबर अपराध रोकथाम का एक प्रमुख मंच बनाने की तैयारी है। यह केंद्र अलग-अलग डेटा का एआई के जरिए साइबर अपराधियों के काम करने के तरीकों (मॉडस ऑपरेंडी) की पहचान कर उनकी रोकथाम करेगा।

2)) सस्पेक्ट रजिस्ट्रीः 14 लाख संदिग्धों की बनी कुंडली

संदिग्ध अपराधियों का डेटा देश में हर राज्य के पास अलग-अलग होने से कार्रवाई में दिक्कत आती थी। क्योंकि, पुलिस की अपनी सीमा है लेकिन साइबर अपराधियों की कोई सीमा नहीं है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर एक ‘सस्पेक्ट रजिस्ट्री’ बनाकर राज्यों को इसके साथ जोड़कर साइबर अपराध से लड़ने के लिए एक साझा मंच तैयार करने की लंबे समय से उठती मांग अब जाकर पूरी हुई है। साइबर सस्पेक्ट रजिस्ट्री में 14 लाख संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया अकाउंट, यूपीआई का डेटा फिलहाल जोड़ा गया है। साइबर फ्रॉड की शिकायतों के आधार पर यह डेटा तैयार हुआ है।

3)) समन्वय प्लेटफॉर्म : पुलिस के लिए वन स्टॉप पोर्टल

यह प्लेटफॉर्म साइबर अपराधियों के खिलाफ मुहिम चलाएगा। यह केंद्र क्रिमिनल मैपिंग, डेटा विश्लेषण के साथ देशभर की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय के लिए वन स्टॉप पोर्टल के रूप में कार्य करेगा।

ऑनलाइन लेन-देन बढ़ने के साथ बढ़ रहा अपराध

इंटरनेट सुविधा और ऑनलाइन पेमेंट बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ रहीं हैं। देश में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 31 मार्च 2014 को 25 करोड़ थी, जो 31 मार्च 2024 को 95 करोड़ है। 35 करोड़ जनधन खाते और 36 करोड़ रुपे डेबिट कार्ड के साथ 2024 में 20 लाख 64 हजार करोड़ रुपए का लेनदेन डिजिटल माध्यम से हुआ है। भारत में विश्व का 46 फीसदी डिजिटल ट्रांजेक्शन हो रहा है। ऐसे में साइबर फ्रॉड से सुरक्षा की जरूरत भी बहुत अधिक बढ़ गई है।

एक साल में हजारों करोड़ के फ्रॉड

  • 2023 में देशभर में 7,488.6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी सामने आई
  • 320,000 सिम कार्ड व 49,000 आइएमईआइ नंबरों को ब्लॉक किया
  • 7,000 प्रतिदिन औसतन साइबर अपराध शिकायतें हो रही हैं दर्ज
  • 85 फीसदी शिकायतें है वित्तीय ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित

बढ़ती जा रही हैं शिकायतें-
वर्ष- दर्ज मामले
2019 – 26,049
2020 -257,777
2021- 452,414
2022- 966,79
2023- 1,556,218
2024- 740,957 (अप्रैल तक)

साइबर फ्रॉड के तरीकेः फाइनेंशियल फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, निवेश फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग ऐप फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, लोन ऐप फ्रॉड।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
3 शुभ संयोग में करवा चौथ आज

3 शुभ संयोग में करवा चौथ आज

यूपी उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी, सभी सीटों पर सपा को समर्थन

यूपी उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी, सभी सीटों पर सपा को समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend