सेंसेक्स आज यानी 18 अक्टूबर को 550 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,436 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी है। बैंकिंग और ऑटो सहित सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
विदेशी फंडों की लगातार निकासी और इंफोसिस के शेयरों में बिकवाली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 570.45 अंक गिरकर 80,436.16 पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 178.3 अंक गिरकर 24,571.55 पर आ गया।इससे पहले उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी इंडेक्स 0.34 प्रतिशत या 84 अंक की गिरावट के साथ 24,664.95 अंक पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 257 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,749.26 पर खुला।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.38% की तेजी है। कोरिया का कोस्पी 0.39% की गिरावट और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.60% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
- 17 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.37% चढ़कर 43,239 पर और नैस्डैक 0.036% चढ़कर 18,373 पर बंद हुआ। S&P 500 0.017% की गिरावट के साथ 5,841 पर बंद हुआ।
- NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 17 अक्टूबर को ₹7,421.40 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹4,979.83 करोड़ के शेयर खरीदे।
हुंडई मोटर इंडिया का IPO टोटल 2.37 गुना सब्सक्राइब कोरियाई कार मैन्युफैक्चरर हुंडई मोटर इंडिया का IPO आखिरी दिन टोटल 2.37 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 0.50 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 6.97 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 1.11 गुना सब्सक्राइब हुआ।
22 अक्टूबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। यह इनिशियल पब्लिक ऑफर 15 अक्टूबर को ओपन हुआ था।
कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 17 अक्टूबर को सेंसेक्स 494 अंक की गिरावट के साथ 81,006 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 221 अंक गिरा, ये 24,749 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 814 अंक गिरकर 56,589 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी रही। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए थे। रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 3.76 % गिरा था।







