राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में बिहार मातृत्व एवं शिशु कल्याण समिति की बैठक की तथा महत्वपूर्ण निदेश दिये। उन्होंने बैठक में समिति की सभी गतिविधियों तथा विगत एक वर्ष में किये गए कार्यों की जानकारी ली तथा इसके कार्यकलापों को व्यापक बनाने का निदेश दिया।
उन्होंने समिति की सभी परिसंपत्तियों को चिह्नित कर उनका बेहतर उपयोग करने तथा आधारभूत संरचनाओं को ठीक करने का भी निदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि समिति की गतिविधियों में युवाओं को शामिल करें तथा उनसे स्थानीय लोगों को जोड। उन्होंने समिति की गतिविधियों के संचालन में रेडक्रॉस सोसाइटी की मदद लेने का भी निदेश दिया। बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू‚ निदेशक प्रमुख‚ स्वास्थ्य सेवाएं मनोज कुमार चौधरी‚ बिहार मातृत्व एवं शिशु कल्याण समिति की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एए हई‚ कार्यकारी समिति के अध्यक्ष शंकर नाथ भी उपस्थित थे।







