ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चिट्ठी के इंतजार में बैठे है अब्दुल्ला…….

UB India News by UB India News
October 12, 2024
in खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
चिट्ठी के इंतजार में बैठे है अब्दुल्ला…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) विधायक दल की बैठक में उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुन लिया है। शुक्रवार को नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो सकती है। इसके बाद उमर अब्दुल्ला को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करना है।

बनी हुई है सस्पेंस की स्थिति

वहीं,  कांग्रेस ने अभी तक नेशनल कॉन्फ्रेंस को समर्थन का पत्र नहीं सौंपा है। इससे सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। उमर अब्दुल्ला ने कल कांग्रेस को चिट्ठी भेजने के लिए डेडलाइन दी और एक दिन का वक्त दिया था।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

46 विधायकों का चाहिए समर्थन

इस बीच चार निर्दलियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद नेशनल कांफ्रेंस के पास 46 विधायकों का समर्थन हो गया है। अब पार्टी बिना कांग्रेस के समर्थन के भी बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है।

उमर अब्दुल्ला को चुना गया विधायक दल का नेता

गुरुवार को नेशनल कांफ्रेंस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें उमर अब्दुल्ला को सर्व सम्मित से पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। लेकिन कांग्रेस की अभी तक न तो कोई बैठक हुई है। न ही पार्टी ने नेशनल कांफ्रेंस को समर्थन करने वाली चिट्ठी सौंपी है।

एक दिन की दी थी डेडलाइन

इसी के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वो कांग्रेस के समर्थन पत्र का इंतजार कर रहे हैं ताकि सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सके। उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस को एक दिन की डेडलाइन दी थी, जो अब पूरी हो चुकी है।

गठबंधन की हैं कुल 48 सीटें

बता दें कि जम्मू-कश्मर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन कर चुनाव लड़ी थी। नेशनल कांफ्रेंस ने 42 और कांग्रेस ने छह सीटें जीती। इसी तरह इस गठबंधन को कुल 48 सीटें मिली हैं जो बहुमत के आंकड़े से ज्यादा हैं। कांग्रेस ने अभी तक नेशनल कांफ्रेंस को समर्थन वाली चिट्ठी नहीं सौंपी है, लेकिन चार निर्दलीय सरकार को समर्थन करने के लिए आगे आ गए हैं।

सरकार बनाने के लिए चाहिए 46 विधायक

जम्मू-कश्मीर में कुल विधायकों की संख्या 90 है। सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 46 विधायक चाहिए। निर्दलियों के समर्थन के बाद नेशनल कांफ्रेंस का आंकड़ा यहां तक पहुंच गया है। अगर इसमें कांग्रेस के छह विधायकों को जोड़ दें तो ये आंकड़ा 52 तक पहुंच जाएगा।

केंद्र सरकार से टकराव के मूड में नहीं उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर में अभी तक कांग्रेस का रुख साफ नहीं है लेकिन एक चीज साफ है कि नेशनल कांफ्रेंस केंद्र सरकार से टकराव के मूड में नहीं हैं। उमर अब्दुल्ला पहले ही साफ कर चुके हैं कि उन्हें फिलहाल 370 की बहाली की उम्मीद नहीं है। जिस सरकार ने 370 हटाया है। उससे इसे हटाने की उम्मीद करना बेवकूफी होगी, लेकिन नेशनल कांफ्रेंस जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा जोरशोर से उठाएगी। फारुक अब्दुल्ला ने यही बात दोहराई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
Live Updates: चुनाव प्रचार के लिहाज से आज का दिन ‘सुपर संडे’………….

हिन्दुओं की एकजुटता से कांग्रेस को डर लगता...........

जंग ही जंग के बिच निहोन हिडानक्यो को शांति का नोबेल पुरस्कार

जंग ही जंग के बिच निहोन हिडानक्यो को शांति का नोबेल पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend