ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा……..

UB India News by UB India News
October 12, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बना दिया गया है। टाटा ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। वे रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे हैं। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं। ये माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया था। टाटा ट्रस्ट, टाटा ग्रुप की परोपकारी शाखा है। ट्राटा ट्रस्ट की 11 अक्टूबर को मुंबई में हुई बैठक में नोएल टाटा को ट्रस्ट का चेयरमैन बनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। नोएल अपने सौतेले भाई रतन टाटा की जगह लेंगे।

रतन टाटा ने कभी विवाह नहीं किया था। जिससे उनके कोई बच्चे नहीं थे और उन्होंने टाटा ट्रस्ट के लिए कोई उत्तराधिकारी नामित नहीं किया था। नोएल टाटा को अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय रतन टाटा के ‘लगातार आगे बढ़ने’ के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। नोएल को ‘बहुत अच्छे और समझदार व्यक्ति’ बताते हुए, टाटा संस के पूर्व बोर्ड सदस्य आर गोपालकृष्णन ने कहा कि वह ट्रस्ट के लिए बहुत अच्छा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘अपने व्यावसायिक और उद्यमशीलता कौशल के साथ, नोएल टाटा ट्रस्ट्स में बहुत अधिक मूल्य जोड़ सकेंगे।’

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

किन पदों पर रहे हैं नोएल टाटा

नोएल टाटा साल 2014 से ट्रेंट लिमिटेड के अध्यक्ष रहे हैं। ट्रेंट टाटा ग्रुप का बेहद सफल परिधान खुदरा विक्रेता है, जिसके शेयर पिछले दशक में 6,000% से अधिक बढ़े हैं। नोएल पहले 2010 से 2021 तक टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड का नेतृत्व कर चुके हैं, जिस दौरान इस कमोडिटी ट्रेडिंग फर्म का राजस्व 500 मिलियन डॉलर से बढ़कर 3 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया था। नोएल टाटा, टाटा स्टील लिमिटेड और वोल्टास लिमिटेड सहित कई लिस्टेड टाटा कंपनियों के बोर्ड में भी हैं। टाटा ट्रस्ट्स की वेबसाइट के अनुसार, उनके बच्चे – माया, नेविल और लीया – भी परिवार से जुड़े कुछ चैरिटी संगठनों के ट्रस्टी हैं।

क्या करते हैं नोएल टाटा के बच्चे

नोएल टाटा के तीनों बच्चे इस समय टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। 34 साल की माया टाटा ने टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में अपनी भूमिकाएं निभाई हैं। टाटा न्यू ऐप की लॉन्चिंग में उनका काफी योगदान था। 32 साल के नेविल टाटा ट्रेंट लिमिटेड में प्रमुख हाइपरमार्केट चेन स्टार बाजार को लीड कर रहे हैं। वहीं, 39 साल की लिया टाटा, टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को देख रही हैं। वे ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस को संभाल रही हैं। वे इंडियन होटल कंपनी की भी देखरेख करती हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत…..

भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत.....

अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कन्नौज से तेज प्रताप सपा बना सकती है उम्मीदवार

मोदी सरकार का साथ छोड़ें बिहार के सीएम नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend