महाकुंभ 2025 की तैयारियों की समीक्षा के लिए CM योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह प्रयागराज पहुंचे। संगम घाट पर भूमि पूजन किया। फूल और दूध चढ़ाया। लेटे हनुमान मंदिर के भी दर्शन-पूजन किए।
इसके बाद लेटे हनुमान के दर्शन किए। परेड ग्राउंड में 34 संत और 13 अखाड़ों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने संतों से कहा- 2017 के बाद संतों के प्रति लोगों की धारणा बदली है। संतों का सम्मान बढ़ा है। यह समझना होगा कि महाकुंभ हमारा है। ये प्रशासन या सरकार का नहीं है।
योगी सेना के अफसरों के साथ भी बैठक करेंगे। सीएम आज महाकुंभ के लिए वेबसाइट और मोबाइल एप भी लॉन्च करेंगे।



सीएम योगी परेड ग्राउंड में अखाड़ों और साधु-संतों के साथ मीटिंग की। सीएम ने संतों से कहा- 2017 के बाद संतों के प्रति लोगों की धारणा बदली है। संतों का सम्मान बढ़ा है। आपकी कोई समस्या हो तो मेलाधिकारी और एडीजी से कहिए।


सीएम योगी हनुमान मंदिर से परेड ग्राउंड स्थित बैठक स्थल पहुंचे। यहां अखाड़ा परिषद के साधु-संतों के साथ बैठक कर रहे हैं। सीएम को यहां महाकुंभ 2025 के प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी। सीएम सभी 13 अखाड़ों के एक-एक प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
खाक चौक, दंडीबाडा, आचार्य बाड़ा और प्रयागवाल के दो-दो प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। इसके बाद सीएम योगी आई ट्रिपल सी सभागार पहुंचेंगे। यहां पर महाकुंभ 2025 के कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। महाकुंभ 2025 का ‘लोगो’, वेबसाइट और मोबाइल एप लॉन्च करेंगे। इसके अलावा संस्थाओं को जमीन व सुविधाएं दिए जाने के लिए बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे।







