ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज 5 दिन की राजकीय यात्रा पर आज भारत आएंगे मालदीव के राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री मोदी से होगी द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

UB India News by UB India News
October 8, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
आज 5 दिन की राजकीय यात्रा पर आज भारत आएंगे मालदीव के राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री मोदी से होगी द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने आज 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक भारत की एक खास राजकीय यात्रा पर आएंगे। मुइज्जू की ये भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होने वाली है। इससे पहले वे बीते जून 2024 में प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे थे।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आज से पांच दिन की भारत यात्रा पर आएंगे जिसका उद्देश्य पिछले साल नवंबर से तनाव में चल रहे रिश्तों को फिर से संवारना है। चीन के प्रति झुकाव रखने वाले मुइज्जू के नवंबर में राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से ही भारत और मालदीव के बीच संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था।मुइज्जू ने शपथ लेने के कुछ ही घंटे के भीतर अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी की मांग की थी। इसके बाद भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह वहां के नागरिकों ने ले ली थी।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने मुइज्जू की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था कि इससे सहयोग को और रफ्तार मिल सकती है तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों में मजबूती आ सकती है। उसने कहा, ‘‘मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू छह अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे।”

इस बाबत विदेश मंत्रालय के अनुसार मुइज्जू इस यात्रा में मोदी से आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर पर बातचीत करेंगे। मुइज्जू इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर सकते हैं।

इसके साथ ही वह दिल्ली के अलावा मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे जहां वह औद्योगिक समारोहों में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण और भारत की ‘पड़ोस प्रथम नीति’ में एक विशेष स्थान रखता है।”

जानकारी दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीते अगस्त में मालदीव की तीन दिवसीय यात्रा की थी जिसमें मुइज्जू की आगामी यात्रा का आधार तैयार किया गया था। मंत्रालय ने कहा था कि, ‘‘विदेश मंत्री की हाल की मालदीव यात्रा के बाद राष्ट्रपति मुइज्जू की भारत यात्रा इस बात का प्रमाण है कि भारत मालदीव के साथ अपने संबंधों को कितना अधीक महत्व देता है।”

भारत की ‘पड़ोसी पहले नीति’ में एक विशेष स्थान
बता दें कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण और भारत की ‘पड़ोसी पहले नीति’ में एक विशेष स्थान रखता है।

विदेश मंत्री की हाल की मालदीव यात्रा के बाद राष्ट्रपति डॉ. मुइजू की भारत यात्रा इस बात का प्रमाण है कि भारत मालदीव के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है तथा इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत जन-जन संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
सीएम योगी ने महाकुंभ 2025 के लिए भूमि पूजन किया

सीएम योगी ने महाकुंभ 2025 के लिए भूमि पूजन किया

बाजार पर एग्जिट पोल का दिखा कमाल, सेंसेक्स में 2000 पॉइंट्स बढ़ा, निफ्टी 600 पॉइंट्स पर कर रहा ट्रेड.

क्या इस हफ्ते भी जारी रहेगा गिरावट का दौर या आएगी रिकवरी !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend