ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत ने दुनिया को बताया था कि ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है……….

UB India News by UB India News
September 29, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
भारत ने दुनिया को बताया था कि ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम फेज के लिए शनिवार, 28 सितंबर को जम्मू में रैली की। उन्होंने एमए स्टेडियम में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2016 में आज ही की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारत ने दुनिया को बताया था कि ये नया भारत है। ये घर में घुसकर मारता है।’

PM ने कहा, ‘वो दौर याद कीजिए, जब सीमा पार से आए दिन गोले बरसते थे। उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस वाले सफेद झंडा दिखाते थे। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उधर वालों के होश ठिकाने आ गए।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

अब आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिमाकत की तो मोदी पाताल से भी उन्हें खोज निकालेगा। कांग्रेस वो पार्टी है, जिसने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।’

सितंबर में PM मोदी की जम्मू-कश्मीर में यह तीसरी और आखिरी चुनावी सभा थी। 1 अक्टूबर को तीसरे और अंतिम चरण में बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामूला, उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों की 40 सीटों पर मतदान होगा। 8 अक्टूबर को तीन फेज में 90 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आएंगे।

मोदी बोले- कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP संविधान के सबसे बड़े दुश्मन मोदी ने कहा, ‘आज कांग्रेस पूरी तरह से अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है। जब विदेशों से घुसपैठिए यहां आते हैं, तो कांग्रेस को अच्छा लगता है। वो उन्हें अपना वोट बैंक मानती है। उनका स्वागत करती दिखती है, जबकि अपने ही लोगों के दर्द का मजाक उड़ाती है।

PM ने कहा, ‘कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP संविधान के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की आत्मा का गला घोंटा है। कई-कई पीढ़ियों से रह रहे अनेक परिवारों को वोट देने तक का हक नहीं था। भाजपा ने लोगों को वोट का अधिकार दिया।

PM मोदी के भाषण की अन्य 4 बड़ी बातें…

1. 8 अक्टूबर को मां के नवरात्रि के दिन नतीजे आएंगे। हम सब माता वैष्णो देवी के साये में पले-बढ़े हैं। 12 अक्टूबर को विजयादशमी है। इस बार की विजयादशमी हम सभी के लिए शुभ शुरुआत वाली होगी। जम्मू हो, सांबा हो, कठुआ हो, चारो तरफ एक ही नारा गूंज रहा है, जम्मू की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार।

2. जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, PDP और NC के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो। यहां की जनता आतंकवाद, अलगाववाद, खून-खराबा नहीं चाहती। यहां के लोग अमन, शांति चाहते हैं। यहां के लोग अपने बच्चों का बेहतर भविष्य चाहते हैं। इसलिए जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा सरकार चाहते हैं।

3. पिछले दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। ये मंदिरों की नगरी है, इस मौके को छोड़ना नहीं है। जम्मू के साथ दशकों से जो भी भेदभाव हुआ है, उसको भाजपा सरकार ही दूर करेगी।

4. कांग्रेस देश के लिए मर मिटने वालों का कभी सम्मान नहीं कर सकती है। कांग्रेस ने 4 दशक तक फौजी परिवारों को वन रैंक वन पेंशन के लिए तरसाया। कांग्रेस ने हमारे फौजियों से झूठ बोला। ये कहते थे कि वन रैंक वन पेंशन से खजाने पर बोझ पड़ेगा। 2014 में सरकार बनने के बाद हमने वन रैंक वन पेंशन लागू की। अभी तक फौजी परिवारों को एक लाख 20 करोड़ रुपए से अधिक मिल चुका है। हाल में हमने इसे रिवाइज किया है, जिससे फौजी परिवारों को और ज्यादा पैसा मिलना तय हुआ है।

भाजपा 90 में से 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की 90 में से 62 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जम्मू संभाग की सभी 43 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी लड़ रहे हैं। पार्टी कश्मीर में 47 में से 19 सीटों पर चुनावी मैदान में है। बची हुई 28 सीटों पर भाजपा निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन कर रही है।

90 में 32 सीटों पर कांग्रेस, 51 पर NC चुनाव लड़ रही जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन किया है। 90 सीटों में से 51 पर NC और 32 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। 5 सीटों पर फ्रेंडली फाइट है। 2 सीटें CPI (M) और पेंथर्स पार्टी को मिली हैं।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 2019 में आर्टिकल-370 हटाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। जम्मू और कश्मीर में 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें 7 अनुसूचित जातियों के लिए और 9 अनुसूचित जनजातियों के लिए रिजर्व हैं।

18 सितंबर को पहले फेज की वोटिंग हो चुकी है। 25 सितंबर को दूसरे फेज और 1 अक्टूबर को तीसरे फेज की वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 88.06 लाख वोटर हैं।

2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने 28 सीटें, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने 15 और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं।

पहले चरण की वोटिंग में रिकॉर्ड 61.13% टर्नआउट 18 सितंबर को पहले फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस दौरान मतदान का प्रतिशत 58.85 रहा। चुनाव आयोग के मुताबिक किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23% और पुलवामा में सबसे कम 46.03% वोटिंग हुई। दूसरे नंबर पर डोडा 69.33%, तीसरे नंबर पर रामबन 67.71% रहा।

जम्मू-कश्मीर में दूसरे फेज में 57.03% मतदान जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर 25 सितंबर को मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इन सीटों पर 57.03% वोटिंग हुई। यह पिछले चुनाव के मुकाबले 3% कम है। 2014 में इन सीटों पर 60% मतदान हुआ था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
बापू भी दावेदार और बेटा भी, कांग्रेस में CM बनने के लिए मारामारी…..

बापू भी दावेदार और बेटा भी, कांग्रेस में CM बनने के लिए मारामारी.....

इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया

इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend