ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विदेश मंत्री एस जयशंकर न्यूयॉर्क में यूएई से लेकर सिंगापुर, उज्बेकिस्तान और डेनमार्क के समकक्षों से की मुलाकात

UB India News by UB India News
September 29, 2024
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
विदेश मंत्री एस जयशंकर न्यूयॉर्क में यूएई से लेकर सिंगापुर, उज्बेकिस्तान और डेनमार्क के समकक्षों से  की मुलाकात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के इतर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, उज्बेकिस्तान और डेनमार्क के अपने समकक्षों से मुलाकात की। नेताओं के बीच हुई वार्ता के दौरान भारत के इन देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने तथा मैत्रीपूर्ण संबंधों को विस्तार देने पर जोर दिया गया। जयशंकर 79वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका में हैं। जयशंकर ने शुक्रवार को सिंगापुर के अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सिंगापुर की विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के साथ लंबी बातचीत अच्छी रही।’’ उन्होंने उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव से भी मुलाकात की। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज न्यूयॉर्क में उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री सैदोव से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की सराहना करता हूं। क्षेत्र के बारे में उनकी समझ को महत्व देता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तुर्कमेनिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रसित मेरेडोव के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दीं। हमारे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बढ़ाने पर चर्चा हुई।’’ जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की।

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

जयशंकर ने कही ये बात

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘अपने प्रिय मित्र- यूएई के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद बिन सुल्तान अल नाहयान से मिलकर हमेशा खुशी होती है। आपसी संबंधों और दुनिया के घटनाक्रम पर बातचीत हुई। ’’ उन्होंने महासभा के इतर डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन से भी मुलाकात की और यूक्रेन संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर डेनमार्क के विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई। हमारे संबंधों के सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ने की सराहना की। यूक्रेन संघर्ष पर विचार साझा किए।’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘नीदरलैंड के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप से मिलकर खुशी हुई। मौजूदा रणनीतिक मुद्दों पर खुलकर और सकारात्मक चर्चा हुई।’’ जयशंकर ने नॉर्थ मैसेडोनिया के विदेश मंत्री टिमको मुकुंस्की से भी मुलाकात की और क्षेत्र के साथ निवेश, संपर्क और सहयोग पर चर्चा की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
कुछ हजार की सुविधाओं का देकर लॉलीपॉप, कांग्रेस करती करोड़ों का गोलमाल

कुछ हजार की सुविधाओं का देकर लॉलीपॉप, कांग्रेस करती करोड़ों का गोलमाल

भाजपा, जदयू और बसपा नेता राजद में हुए शामिल

लालू हैं लैंड फॉर जॉब स्कैम के मास्टरमाइंड !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend