ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कुछ हजार की सुविधाओं का देकर लॉलीपॉप, कांग्रेस करती करोड़ों का गोलमाल

UB India News by UB India News
September 29, 2024
in खास खबर
0
कुछ हजार की सुविधाओं का देकर लॉलीपॉप, कांग्रेस करती करोड़ों का गोलमाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी आज कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस की प्रवृति का यह प्रतीक है कि वह सत्ता में आते ही करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार करती है और लोगों को कुछ हजार रुपये की सुविधाओं का लॉलीपॉप देती है।

सरकारी अथॉरिटी का दुरुपयोग

उन्होंने कर्नाटक के ताजा मामले का जिक्र किया और कहा कि MUDA स्कैम में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के परिवार ने सरकारी अथॉरिटी का दुरुपयोग करके भारी संपत्ति बनाई। इस मामले में अदालत ने मुख्यमंत्री को आरोपी नंबर वन बनाया है। इसकी जांच किसी केंद्रीय जांच एजेंसी ने नहीं की है। ये कर्नाटक के लोकायुक्त ने आदेश दिया है।

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

दुर्लभ मामलों में से एक

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘मैं राहुल और सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि आप भ्रष्टाचार के आरोपी नंबर वन के साथ खड़े हैं या नहीं। इसमें केंद्र की किसी एजेंसी का कोई रोल नहीं। मल्लिकार्जुन खड़गे भी कर्नाटक से आते हैं । जब से वहां इनकी सरकार आई है तब से वहां भ्रष्टाचार और अव्यवस्था चरम पर है। यह दुर्लभ मामलों में से एक है जहां सिटिंग मुख्यमंत्री को आरोपी नंबर वन बनाया गया हो। कांग्रेस के भ्रष्टाचार का चेहरा एकदम साफ नजर आ रहा है।

पहले अपना और फिर रिश्तेदारों का घर भरेंगे

उन्होंने कहा कि हरियाणा के कांग्रेस का नेता तो साफ कहते हुए दिख रहा है कि पहले अपना घर भरेंगे फिर रिश्तेदारों का घर भरेंगे। जो हरियाणा का उम्मीदवार कह रहा है वही कर्नाटक का मुख्यमंत्री कर रहा है। आपकी सरकार के समय सिर्फ एक परिवार के दामाद का नाम आता था लेकिन अब तो सब अपने अपने दामादों के बारे में सोचने और करने लगे हैं। ये कांग्रेस की भ्रष्टचार की प्रवत्ति का स्पष्ट प्रमाण है।

बंगाल में पुलिस और सरकार बंधक

वहीं बंगाल का जिक्र करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वहां अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि लगता है कि वहां की पुलिस और सरकार उनकी बंधक बन गयी है। एक सिटिंग आइएएस की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट ने बहुत तल्ख टिप्पणी की है। अदालत ने कई सवाल खड़े किए हैं। सबूतों को नष्ट करने के बारे में भी कोर्ट की तल्ख टिप्पणी है और पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही है।

बंगाल महिलाओं के लिए कितना खतरनाक हो गया है। वहां छात्रों के साथ दुर्व्यवहार हुआ और अखिलेश जी जो अपराधियों में जाति ढूंढते हैं उनको छात्रों में नहीं दिखा।

वहीं जम्मू कश्मीर के चुनावों को लेकर पाकिस्तान के पीएम के बयान का उल्लेख करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जो कहा है वही कांग्रेस और एनसी बोलती है। मिल सुर मेरा तुम्हारा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि आज ही के दिन सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था।

हेमंत सोरेन पर उन्होंने कहा कि कभी कभी आप कहें या ना कहें बात जुबां पर आ ही जाती है। डेमोग्राफिक चेंज पर ये एकबालिया बयान है। हेमंत सोरेन का बयान राहुल और ममता बनर्जी के लिए आईना है।

रामजन्मभूमि में पीएम ने श्रमिकों का सम्मान किया

राहुल गांधी के राम मंदिर वाले बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, रामजन्मभूमि के संदर्भ में उनको दिखता नहीं है। श्रमिकों का सम्मान प्रधानमंत्री ने किया था। आप तो उस ताजमहल को प्यार का प्रतीक मानते थे जहां उसका निर्माण करने वालों के हाथ काट दिए थे। राम मंदिर में श्रमिकों का सम्मान नहीं दिखा?

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने तीसरी बार राम जन्मभूमि का अपमान किया। आपने आमंत्रण ठुकराया। आपने उसको लेकर बयान जारी किया। और अब निंदनीय ढंग से नाच गाने जैसे शब्द का इस्तेमाल किया। आपकी तो तीन पीढ़ी बाबर की कब्र पर सजदा करके आई है। और वो तीन तीन बार राम मंदिर का अपमान कर रहे हैं। ये आतंक का समर्थन और सनातन और भगवान राम का अपमान की इनकी मानसिकता को दिखाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
भाजपा, जदयू और बसपा नेता राजद में हुए शामिल

लालू हैं लैंड फॉर जॉब स्कैम के मास्टरमाइंड !

कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकी ढेर

कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, 4 सुरक्षाकर्मी घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend