ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

16 देशों के डिप्लोमैट्स के सामने जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान जारी…………

UB India News by UB India News
September 26, 2024
in खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
16 देशों के डिप्लोमैट्स के सामने जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान जारी…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का वोटिंग शुरू हो चुका है. जम्मू-कश्मीर में 26 विधानसभा क्षेत्रों के वोटर्स आज अपने मतदान कर रहे हैं. सभी पोलिंग बूथों पर लोगों की भीड़ दिख रही है. श्रीनगर के बलहामा, माता वैष्णों देवी विधानसभा, नौशेरा, गांदरबल और राजौरी में चुनाव से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे चरण की वोटिंग से पहले ट्वीट कर पहली बार वोट कर रहे वोटरों को बधाई दी.

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का चुनाव जारी है. पहली बार यह हो रहा है कि 16 देशों के 20 डिप्लोमैट्स श्रीनगर चुनाव देखने के लिए घाटी के दौरे पर हैं. सभी श्रीनगर के साथ-साथ बडगाम में मतदान केंद्रों चुनावी गतिविधियों को देखेंगे. विदेश मंत्रालय की देखरेख में यह यात्रा तय की गई है. इनमें अमेरिका, रूस और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि हैं.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

आज के मतदान में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला समेत 239 उम्मीदवार मैदान में हैं।. दूसरे चरण में 6 जिलों के 26 विधानसभा सीटों के 239 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में कैद हो जाएगा. जिन जिलों में आज वोटिंग होने जा रहा है उनमें राजौरी और बडगाम प्रमुख है. आपको बताते चलें कि राजौरी में चुनाव की जिम्मदारी दिव्यांगकर्मियों के जिम्मे है. आज चुनाव वाले क्षेत्र में तीन जिले घाटी के हैं और तीन जम्मू डिवीजन के हैं. जम्मू कश्मीर के भाजपा प्रमुख रविंदर रैना, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीसीसी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के भाग्य आज ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा.

जम्मू कश्मीर चुनाव से जुड़ी छोटी-बड़ी बातें जानने के लिए आप हमारे इस लाइव ब्लॉक से जुड़ सकते हैं. इसमें आपको चुनाव से जुड़ीं दिनभर की सभी ताजातरीन खबरें और जम्मू कश्मीर में चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की सारी जानकारियों हम आपको उपलब्ध कराते रहेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बडगाम सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं

Jammu Kashmir Chunav LIVE: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बडगाम सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं, तो वहीं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक अहमद कर्रा सेंट्रल शाटेंग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना राजौरी जिला के नौशेरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. आपको बता दें कि इसी सीट से 2014 में भी रैना ने जीत दर्ज की थी.

गांदरबल से लेकर राजौरी-नौशेरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Jammu Kashmir Chunav LIVE: जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. सुबह-सुबह लंबी कतार में पोलिंग बूथों पर लोगों की भीड़ दिख रही है. गांदरबल से लेकर राजौरी-नौशेरा में चुनाव से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आपको बता दे कि पहले चरण में 61.38 % मतदान दर्ज किए गए थे.

नए वोटरों को पीएम मोदी ने दी बधाई

Jammu Kashmir Chunav LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान है. मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपना वोट डालें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. इस अवसर पर मैं उन सभी युवा साथियों को बधाई देता हूं जो पहली बार वोट करने जा रहे हैं.’

बीजेपी कैंडिडेट रविंदर रैना ने नौशेरा में मतदान केंद्र संख्या 90 पर अपना वोट डाला

Jammu Kashmir Chunav LIVE: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र कटरा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में लोग खड़े हैं. प्रदेश के छह जिलों के 26 निर्वाचन क्षेत्रों में पात्र मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. वहीं, भाजपा प्रमुख और नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार रविंदर रैना ने नौशेरा में मतदान केंद्र संख्या 90 पर अपना वोट डाला.

चुनाव आयोग सभी मतदान केंद्रों से करेगा लाइव प्रसारण, नहीं हो पाएगा कोई भी धांधली

Jammu Kashmir Chunav LIVE: मतदाताओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने इन क्षेत्रों में 3,502 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं. इनमें 1,056 शहरी मतदान केंद्र और 2,446 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं. मतदान केंद्रों पर 13,000 से अधिक मतदान कर्मचारी मोर्चा संभाले हुए हैं. चुनाव की पारदर्शिता के लिए सभी मतदान केंद्रों पर ‘वेबकास्टिंग’ (इंटरनेट पर लाइव प्रसारण) की व्यवस्था की जाएगी

16 देशों के डिप्लोमैट्स जम्मू-कश्मीर में चुनाव देखने के लिए दौरा करेंगे, श्रीनगर और बडगाम मुख्य फोकस

Jammu Kashmir Election 2024 Voting LIVE:

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 7, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
इजराइल ने तोड़ी हिजबुल्लाह की कमर………

इजराइल ने तोड़ी हिजबुल्लाह की कमर.........

पीएम मोदी: जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है

पीएम मोदी: जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend