ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेलेंस्‍की से न्‍यूयॉर्क में मिले PM मोदी….

UB India News by UB India News
September 25, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
जेलेंस्‍की से न्‍यूयॉर्क में मिले PM मोदी….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जल्‍द खत्‍म हो जाए, इस बात की उम्‍मीद सभी को है. पीएम मोदी भी इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल की मॉस्‍को यात्रा पर राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी न्‍यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिले. दोनों देशों के टॉप लीडर्स के बीच युद्ध को खत्‍म करने की कोशिशों को लेकर बातचीत हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिन के अमेरिकी दौरे के अंतिम दिन सोमवार को न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिले. ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि जल्‍द ही युद्ध थमने की खुशखबरी दुनिया को मिले.

पिछले महीने यूक्रेन का दौरा करने के बाद यह दूसरा मौका है जब भारतीय पीएम और यूक्रेन के राष्‍ट्रपति के बीच यह मुलाकात हुई. पिछले चार महीनों में दोनों नेता तीसरी बार मिल रहे हैं. यूं तो संयुक्‍त राष्‍ट्र अधिवेशन के लिए न्‍यूयॉर्क पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी की जेलेंस्‍की से हुई यह मुलाकात पहले से तय नहीं थी लेकिन यूक्रेन के राष्‍ट्रपति की तरफ से की गई रिक्‍वेस्‍ट को पीएम मोदी मना नहीं कर सके. रूस-यूक्रेन जंग के बीच पुतिन और जेलेंस्‍की दोनों ही भारत को एक अहम साझेदार के रूप में देखते हैं. पश्चिमी देशों का भी यह मानना है कि मोदी ही ऐसे व्‍यक्ति हैं जो पुतिन को जंग रोकने के लिए मना सकते हैं.’

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि यूक्रेनी पक्ष द्वारा किए गए अनुरोध के बाद बैठक आयोजित की गई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति @ZelenskyyUa से मुलाकात की. हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले महीने यूक्रेन की मेरी यात्रा के परिणामों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान और शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराते हैं.”

‘युद्ध का ग्‍लोबल साउथ पर पड़ रहा असर’
विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की के साथ बैठक शांति के प्रयास के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, वे इस संघर्ष से चिंतित हैं, खासकर इस बात से कि यह दुनिया भर में और खासकर ग्लोबल साउथ पर कितना असर डाल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी शांति के लिए हर संभव तरीके से योगदान देना चाहते हैं. बैठक में जेलेंस्‍की ने प्रधानमंत्री मोदी के शांति प्रयासों की सराहना की. पीएम ने बैठक में कहा कि वे हमेशा शांति के पक्षधर रहे हैं. हमनें विभिन्न देशों के नेताओं से बात की है, जिनका मानना ​​है कि युद्ध समाप्त होना चाहिए और कोई रास्ता निकालने की जरूरत है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का कर सकता है जल्द ऐलान …….

जम्मू-कश्मीर में सेकेंड फेज की 26 सीटों पर कल वोटिंग

मोतिहारी में NIA की टीम ने की छापेमारी, आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

तमिलनाडु में हिज्ब-उत-तहरीर संगठन के 11 ठिकानों पर NIA की रेड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend